कुहासे के कारण डिवाइडर से टकरा कर ट्रक पलटा, एक घायल

Published at :06 Dec 2016 6:37 AM (IST)
विज्ञापन
कुहासे के कारण डिवाइडर से टकरा कर ट्रक पलटा, एक घायल

ट्रक चालक नहीं देख पाया डिवाइडर लखीसराय : रविवार की देर रात से ही कुहासे के कारण बढ़ी ठंड के कारण सोमवार को जनजीवन अस्त व्यस्त रहा. कुहासे की वजह से विद्यापीठ चौक के पास डिवाइडर से टकरा कर एक ट्रक पलट गया. हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. प्राप्त जानकारी […]

विज्ञापन

ट्रक चालक नहीं देख पाया डिवाइडर

लखीसराय : रविवार की देर रात से ही कुहासे के कारण बढ़ी ठंड के कारण सोमवार को जनजीवन अस्त व्यस्त रहा. कुहासे की वजह से विद्यापीठ चौक के पास डिवाइडर से टकरा कर एक ट्रक पलट गया. हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार की अहले सुबह तीन से चार बजे के बीच मुशरी धरारी से धान लाद कर कटुआ(पश्चिम बंगाल) जा रहा ट्रक संख्या एन एल01 एल-2193 शहर के सदर थाना क्षेत्र के विद्यापीठ चौक के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर पलट गया.
इसमें जमुई के नीतीश कुमार सिंह का 22 वर्षीय पुत्र सम्राट कुमार बुरी तरह घायल हो गया. उसे स्थानीय चिकित्सक के पास इलाज के लिए भरती कराया गया है. हालांकि उसकी स्थिति खतरे से बाहर है. घायल सम्राट ने बताया कि घना कुहासा के कारण ट्रक चालक चौक पर बनाये गये डिवाइडर को देख नहीं पाया और यह दुर्घटना हो गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन