पटना व भागलपुर जाने वाले यात्री रहे हलकान

लखीसराय : किऊल-झाझा रेलखंड के बीच जमुई के समीप विद्युत परिचालन में फॉल्ट हो जाने के कारण घंटों ट्रेनों का आवागमन बाधित रहा. इससे पटना की ओर जानेवाले यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. घटना के कारण भागलपुर की ओर जानेवाली विक्रमशिला एक्स. 14 घंटे विलंब से चलने की घोषणा की जा रही […]
लखीसराय : किऊल-झाझा रेलखंड के बीच जमुई के समीप विद्युत परिचालन में फॉल्ट हो जाने के कारण घंटों ट्रेनों का आवागमन बाधित रहा. इससे पटना की ओर जानेवाले यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. घटना के कारण भागलपुर की ओर जानेवाली विक्रमशिला एक्स. 14 घंटे विलंब से चलने की घोषणा की जा रही थी. एक तरफ जमुई रेलवे स्टेशन के समीप विद्युत परिचालन बाधित रहने से पटना की ओर जानेवाले यात्री इधर से उधर भटक रहे थे. वहीं डाउन रेलवे लाइन की तरफ जानेवाली ट्रेन विलंब होने के कारण भागलपुर व झाझा की ओर जानेवाली यात्री सड़क मार्ग पर वाहन ढुंढ़ते नजर आये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




