पीड़ित दर्ज नहीं कराते हैं प्राथमिकी

लक्ष्मीपुर : गंगटा जंगल में लूट की घटना का शिकार होने के बाबजूद भी यात्री और वाहन चालक इन दिनों थाना में प्राथमिकी नहीं दर्ज कराते हैं. जानकारी के अनुसार प्राथमिकी दर्ज कराने आने वालों को पुलिस से फजीहत ही झेलने को मिलता है. बताते चलें कि गंगटा जंगल का आधा भाग मुंगेर जिला में […]
लक्ष्मीपुर : गंगटा जंगल में लूट की घटना का शिकार होने के बाबजूद भी यात्री और वाहन चालक इन दिनों थाना में प्राथमिकी नहीं दर्ज कराते हैं. जानकारी के अनुसार प्राथमिकी दर्ज कराने आने वालों को पुलिस से फजीहत ही झेलने को मिलता है. बताते चलें कि गंगटा जंगल का आधा भाग मुंगेर जिला में पड़ता है. जबकि शेष भाग जमुई जिला में आता है.
घटना के बाद दोनों थाना की पुलिस अपने क्षेत्र में घटना नहीं होने की बात कह लूट के शिकार यात्री को वापस कर देते हैं.बीते शनिवार की रात्रि भी लूट की घटना के बाबत पुलिस ने साफ तौर पर यह कहते हुए पल्ला झाड़ दिया कि घटना हमारे क्षेत्र में घटित नहीं हुआ है. बताते चलें क्षेत्र में अपराधियों के बढ़ते कारनामों से लोग भय के साये में जी रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




