अंतरराज्यीय अपहरण गिरोह का सरगना है संजीत : एसपी

Published at :16 Nov 2016 1:43 AM (IST)
विज्ञापन
अंतरराज्यीय अपहरण गिरोह का सरगना है संजीत : एसपी

प्रेसवार्ता . बिहार के विभिन्न इलाका समेत प बंगाल में 10 मामले दर्ज रंजीत डॉन को गिरफ्तार करनेवाले जवानों को किया जायेगा पुरस्कृत रंजीत डॉन पर हलसी, लखीसराय ,पीरी बाजार, सिकंदरा जमुई, कुल्टी पश्चिम बंगाल, पटना हवाई अड्डा, कजरा थाना में कुल 10 आपराधिक मामला है दर्ज पुलिस द्वारा की गयी पूछताछ में रंजीत मंडल […]

विज्ञापन

प्रेसवार्ता . बिहार के विभिन्न इलाका समेत प बंगाल में 10 मामले दर्ज

रंजीत डॉन को गिरफ्तार करनेवाले जवानों को किया जायेगा पुरस्कृत
रंजीत डॉन पर हलसी, लखीसराय ,पीरी बाजार, सिकंदरा जमुई, कुल्टी पश्चिम बंगाल, पटना हवाई अड्डा, कजरा थाना में कुल 10 आपराधिक मामला है दर्ज
पुलिस द्वारा की गयी पूछताछ में रंजीत मंडल उर्फ रंजीत डॉन ने दिल्ली के मार्बल व्यवसायी बंधु अपहरण सहित इलाहाबाद के व्यवसायी नारायण यादव व शिवपाल यादव की फिरौती के लिए अपहरण की बात स्वीकारी है.
लखीसराय : विगत 26 अक्तूबर के बाद से पुलिस के लिए चुनौती बने रंजीत मंडल की रामगढ़ चौक थाना क्षेत्र से सोमवार को गिरफ्तारी के बाद जिला पुलिस ने राहत की सांस ली. इस संबंध में मंगलवार को अपने कार्यालय कक्ष मे पत्रकारों को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने कहा कि गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार की अहले सुबह कवैया थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार व एसटीएफ के एसओजी प्रभारी विकास कुमार के नेतृत्व में एसटीएफ व जिला पुलिस बल का एक छापेमारी दल का गठन किया गया. इसमें रामगढ़ चौक थाना क्षेत्र के बोध नगर गांव में रंजीत मंडल उर्फ रंजीत डॉन पेसर शिवदानी मंडल को गिरफ्तार किया गया.
कई आपराधिक मामले दर्ज
एसपी ने बताया कि रंजीत डॉन पर सर्वप्रथम हलसी थाना में नौ दिसंबर 2008 को 302,34 व 27 आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज हुआ. इसके बाद से अब तक रंजीत पर कुल 10 आपराधिक मामले दर्ज हो चुके हैं. जिसमें हलसी ,लखीसराय, पीरी बाजार, कजरा के साथ पश्चिम बंगाल के कुल्टी, पटना के हवाई अड्डा व जमुई जिला के सिकंदरा थाना में उस पर अपहरण, रंगदारी आदि के मामले दर्ज हैं.
रिमांड पर ले होगी पूछताछ
उन्होंने बताया कि पूछताछ के बाद रंजीत को जेल भेजा जा रहा है. लेकिन पुलिस जल्द ही उसे रिमांड पर लेकर पुन: पूछताछ करेगी.
पुलिसकर्मी होंगे पुरस्कृत
उन्होंने कहा कि रंजीत की गिरफ्तारी करने में शामिल अवर निरीक्षक रैंक के पदाधिकारी को जिला से पांच हजार रुपया व जवानों को दो-दो हजार रुपया का पुरस्कार दिया जायेगा. इसके अलावा इन लोगों को पुरस्कृत करने के लिए सरकार को भी प्रस्ताव भेजा जायेगा.
कुर्क की जायेगी संपत्ति
एसपी ने बताया कि रंजीत डॉन की संपत्ति को लेकर आर्थिक अपराध इकाई जांच पूरी कर चुका है व इसकी संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई होनी है. उन्होंने कहा कि व्यवसायी बंधु अपहरण मामले में रंजीत के भाई विपिन मंडल के साथ साथ सिकंदरा के विक्रम कुमार व पीरी बाजार थाना क्षेत्र के रामबालक यादव की गिरफ्तारी के लिए भी पुलिस प्रयासरत है. मौके पर कवैया थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार व अन्य उपस्थित थे.
प्रेसवार्ता के दौरान एसपी अशोक कुमार, थानाध्यक्ष आशुतोष व सुनील झा.
मामले को लेकर की गयी पूछताछ
एसपी ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद रंजीत डॉन से गहन पूछताछ में उसने अन्य कांडों के अलावा अपने गिरोह के सदस्यों के साथ मिल कर इलाहाबाद के व्यवसायी नारायण यादव एवां उसके भतीजा शिवपाल यादव को फिरौती के लिए अपहरण करने जिसके संबंध में पीरी बाजार थाना में कांड संख्या 86/16 दर्ज है के साथ पटना हवाई अड्डा से दिल्ली के मार्बल व्यवसायी भाईयों को अपहरण करने में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. वहीं उसने 26 अक्तूबर को व्यवसायी बंधु की बरामदगी के लिए छापेमारी के दौरान पुलिस से हुई मुठभेड़ में भी अपना दोष स्वीकार किया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन