आत्महत्या का प्रयास, अस्पताल में भरती

लखीसराय : जिले के रामगढ़ चौक थाना क्षेत्र अंतर्गत औरे पंचायत के डकरा गांव में एक युवक ने पारिवारिक स्थिति से उबकर कीटनाशक खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया. जानकारी के अनुसार, डकरा ग्रामवासी निरंजन सिंह के 20 वर्षीय पुत्र अमित कुमार सिंह ने परिजनों द्वारा वॉलीबॉल खेलने से रोकने पर आक्रोशित होकर शनिवार को […]
लखीसराय : जिले के रामगढ़ चौक थाना क्षेत्र अंतर्गत औरे पंचायत के डकरा गांव में एक युवक ने पारिवारिक स्थिति से उबकर कीटनाशक खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया. जानकारी के अनुसार, डकरा ग्रामवासी निरंजन सिंह के 20 वर्षीय पुत्र अमित कुमार सिंह ने परिजनों द्वारा वॉलीबॉल खेलने से रोकने पर आक्रोशित होकर शनिवार को दिन में कीटनाशक खा लिया. उसे आनन फानन में सदर अस्पताल पहुंचाया गया. मौके पर उपस्थित सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ आर महतो ने उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताया. पीड़ित युवक ने भी परिजनों को बेकसूर बताया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




