नवरात्र में भी कई घंटे कट रही है बिजली मेंटनेंस वर्क के कारण की जा रही बिजली कटौती
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :07 Oct 2016 3:49 AM (IST)
विज्ञापन

उमस भरी गरमी में परेशान रहे लोग सूर्यगढा : बंदगी के महीने में लगातार बिजली कटौती से उपभोक्ता परेशान है. नवरात्र में भी लगातार कई घंटे बिजली की कटौती हो रही है. इसकी वजह से उमस भरी गरमी में लोगों को परेशानी हो रही है. गरमी के साथ मच्छरों का प्रकोप भी परेशानी का कारण […]
विज्ञापन
उमस भरी गरमी में परेशान रहे लोग
सूर्यगढा : बंदगी के महीने में लगातार बिजली कटौती से उपभोक्ता परेशान है. नवरात्र में भी लगातार कई घंटे बिजली की कटौती हो रही है. इसकी वजह से उमस भरी गरमी में लोगों को परेशानी हो रही है. गरमी के साथ मच्छरों का प्रकोप भी परेशानी का कारण बना हुआ है. मेंटनेंस वर्क के नाम पर अपराह्न बाद से लगातार 5-6 घंटे तक बिजली कट रही है.
सोमवार को भी अपराह्न दो बजे के बाद से सूर्यगढ़ा एवं आसपास के इलाकों में बिजली कटी रही. प्रेम कुमार, अंकित केडिया, अजय ठाकुर, विजय आनंद आदि के मुताबिक बारिश के दिनों में लोकल फॉल्ट की वजह से अक्सर विद्युत आपूर्ति बाधित रहती है. बारिश की वजह से एहतियातन भी बिजली काट दी जाती है. इसके बाद रही-सही कसर मेंटनेंस वर्क की वजह से विद्युत कटौती पूरा कर रहा है. जर्जर तार-पोल बदलने का काम भी कछुआ गति से हो रहा है. उपभोक्ताओं ने नवरात्र में विद्युत व्यवस्था को पटरी पर लाकर निर्बाध आपूर्ति बहाल किये जाने की मांग की है.
कहते हैं एसडीओ (विद्युत): एसडीओ दिलीप कुमार ने कहा कि मेंटनेंस वर्क के कारण आपूर्ति बाधित हो रही है. विद्युत आपूर्ति निर्बाध रूप से बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है.
पंडाल में शॉर्ट सर्किट न हों, ऐसी करें व्यवस्था
मुख्य बातें
अवैध बिजली प्रयोग पर होगी सख्त कार्रवाई : एक्जक्यूटिव
तीन दुर्गा पूजा आयोजन समिति ने लिया बिजली कनेक्शन
जिले में दर्जनों दुर्गा प्रतिमा की होती है स्थापना
पंडाल निर्माण में आग व आपदा से बचाव की नहीं है पुख्ता व्यवस्था
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




