बैंक परिसर में शिक्षक से 89 हजार की छिनतई

Published at :06 Oct 2016 6:36 AM (IST)
विज्ञापन
बैंक परिसर में शिक्षक से 89 हजार की छिनतई

लखीसराय : बुधवार को भारतीय स्टेट बैंक मुख्य शाखा से एक शिक्षक के थैले से उचक्कों ने 89 हजार रुपये उड़ा लिये. इस संबंध में पीड़ित शिक्षक ने कवैया थाना में आवेदन दिया. बुधवार को उरैन निवासी सह उत्क्रमित मध्य विद्यालय चंपानगर के शिक्षक विनोद कुमार सिंह अपने बैंक खाते से रुपये निकालने पहुंचे. रुपये […]

विज्ञापन

लखीसराय : बुधवार को भारतीय स्टेट बैंक मुख्य शाखा से एक शिक्षक के थैले से उचक्कों ने 89 हजार रुपये उड़ा लिये. इस संबंध में पीड़ित शिक्षक ने कवैया थाना में आवेदन दिया. बुधवार को उरैन निवासी सह उत्क्रमित मध्य विद्यालय चंपानगर के शिक्षक विनोद कुमार सिंह अपने बैंक खाते से रुपये निकालने पहुंचे.

रुपये की निकासी कर वह राशि को अपने बैग में रख बैंक परिसर में स्थित खाता अपडेट करनेवाली मशीन से खाता को अपडेट करा रहे थे. इसी बीच उचक्कों ने पीठ पर लटके एयर बैग को काट कर बैग में रखा 89 हजार रुपये उड़ा लिया़ खाता अपडेट कराने के बाद जब उन्होंने अपना पासबुक रखने के लिए बैग को खोलना चाहा, तो बैग साइड से कटा हुआ था. बैग का चेन भी खुला हुआ था. बैग में रखे सारे रुपये गायब थे. शिक्षक ने शोर मचाया, तो बैंक प्रबंधक ने
बैंक परिसर में…
त्वरित कार्रवाई करते हुए बैंक के मुख्य गेट को बंद करवा कर बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से घटना की जानकारी ली. तब तक बैग से रुपये उड़ाना वाला शख्स रुपये लेकर गेट से बाहर जा चुका था़ घटना के बाद शिक्षक श्री सिंह ने कवैया थाना पहुंच मामले की सारी जानकारी कवैया थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार को दी़ इसके बाद थानाध्यक्ष ने पीड़ित के साथ स्टेट बैंक पहुंच मामले की पूरी जानकारी ली़ इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है. बैंक के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर रुपये उड़ानेवाले की पहचान की जा रही है.
बैंक के सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ मामला
कवैया थाना में पीड़ित शिक्षक ने दिया आवेदन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन