दो पक्षों में मारपीट में आठ लोग हुए जख्मी

लखीसराय/चानन : मंगलवार को जिले विभिन्न थाना क्षेत्रों में आपसी रंजिश में हुई मारपीट में दोनों पक्षों से कुल आठ लोग घायल हो गये. घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए स्थानीय सदर अस्पताल में भरती कराया गया. जहां गंभीर रूप से कई जख्मी व्यक्तियों को बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच पटना रेफर किया गया. जानकारी […]
लखीसराय/चानन : मंगलवार को जिले विभिन्न थाना क्षेत्रों में आपसी रंजिश में हुई मारपीट में दोनों पक्षों से कुल आठ लोग घायल हो गये. घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए स्थानीय सदर अस्पताल में भरती कराया गया. जहां गंभीर रूप से कई जख्मी व्यक्तियों को बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच पटना रेफर किया गया.
जानकारी के अनुसार, चानन थाना क्षेत्र अंतर्गत भंडार गांव में राधे यादव एवं कैलाश यादव दानों पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना में राधे यादव के पुत्र मंटू यादव के सीने में भाला घोंप कर जानलेवा हमला किया गया, इसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गये. राधे यादव को जख्मी किया गया. जबकि दूसरे पक्ष की ओर से कैलाश यादव, उसकी पत्नी पुतुल देवी एवं पुत्री सरिता देवी जख्मी हो गयीं. थानाध्यक्ष दीपक कुमार की ओर से प्राथमिकी दर्ज किये जाने की प्रक्रिया की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




