Lakhisari मानिकपुर गांव में 30 वर्षीया विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, विषपान की आशंका
Published by :AMIT KUMAR SINH
Published at :28 Apr 2026 12:18 PM (IST)
विज्ञापन

प्रखंड के मानिकपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मानिकपुर गांव स्थित आजाद चौक के समीप एक 30 वर्षीय विवाहिता का उसके घर से ही संदेहास्पद स्थिति में शव बरामद हुआ.
विज्ञापन
सूर्यगढ़ा(लखीसराय ) से राजेश कुमार गुप्ता की रिपोर्ट Lakhisari News : प्रखंड के मानिकपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मानिकपुर गांव स्थित आजाद चौक के समीप एक 30 वर्षीय विवाहिता का उसके घर से ही संदेहास्पद स्थिति में शव बरामद हुआ. घटना सोमवार की देर शाम की बतायी जा रही है. मृतका की पहचान मानिकपुर के रहने वाले सिंकु कुमार की पत्नी पूजा देवी के रूप में हुई. पुलिस द्वारा शव को मंगलवार की सुबह पोस्टमार्टम सदर अस्पताल कराया गया है. बताया जा रहा है कि मृतका का पति बेंगलुरु में टाइल्स मिस्त्री का काम करता है. घटना के समय वह परदेश में ही था. मृतका के तीन बच्चे हैं.
प्रेम प्रसंग में जहर खाने की चर्चा
मृतका के ससुराल पक्ष के लोगों कहना है कि मृतका पूजा देवी का गांव के ही एक व्यक्ति से अवैध संबंध है. इसकी वजह से ही पारिवारिक विवाद हुआ और मृतका ने विषपान कर लिया. गांव के लोगों का कहना है कि सोमवार की देर शाम परिवार जनों ने महिला को अपने घर में ही इसी गैर व्यक्ति के साथ देखा. उक्त व्यक्ति को पकड़ कर उसके साथ मारपीट कर उसे पुलिस को सौंप दिया गया. अवैध संबंध का ससुराल पक्ष के लोगों ने विरोध किया. इसकी वजह से मृतका ने विषपान कर लिया. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सूचना के बाद नाजुक स्थिति में मृतका को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सूर्यगढ़ा ले जाया गया. यहां से उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल लखीसराय रेफर कर दिया गया. वहां इलाज के क्रम में महिला की मौत हो गई. इधर मानिकपुर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि महिला की संदेहास्पद मौत हुई है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. मामले को लेकर अभी आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का पता चल पायेगा. वहीं एक युवक के पकड़े जाने के सवाल पर थानाध्यक्ष ने बताया कि युवक को हिरासत में लेकर मामले की जांच की जा रही है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




