अपना कार्यालय भी मयस्सर नहीं
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :28 Sep 2016 5:31 AM (IST)
विज्ञापन

जिले में बदहाल है श्रम संसाधन विभाग, मजदूर हैं परेशान हाल श्रम संसाधन मंत्री के गृह जिले का लखीसराय : बिहार सरकार के श्रम संसाधन विभाग के मंत्री विजय प्रकाश के गृह जिला में श्रम संसाधन कार्यालय नहीं है. लखीसराय एवं शेखपुरा जिला का श्रम संसाधन कार्यालय अभी भी मुंगेर में चल रहा है. वहीं […]
विज्ञापन
जिले में बदहाल है श्रम संसाधन विभाग, मजदूर हैं परेशान
हाल श्रम संसाधन मंत्री के गृह जिले का
लखीसराय : बिहार सरकार के श्रम संसाधन विभाग के मंत्री विजय प्रकाश के गृह जिला में श्रम संसाधन कार्यालय नहीं है. लखीसराय एवं शेखपुरा जिला का श्रम संसाधन कार्यालय अभी भी मुंगेर में चल रहा है. वहीं लखीसराय में श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी कार्यालय किराये के एक मकान में संचालित हो रहा है. जहां श्रम निरीक्षक बैठ कर कार्य का निष्पादन करते हैं. कार्यालय के अभाव में मजदूरों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है.
मुंगेर जिला से 3 जुलाई 1994 में अलग होकर लखीसराय जिला के रूप में अस्तित्व में आया. 24 वर्षों में मुंगेर से लगभग सभी जिला कार्यालय लखीसराय में स्थानांतरित हो गया, लेकिन श्रम संसाधन कार्यालय लखीसराय में अभी तक पूर्णरूप से नहीं आ सका है. इसके परिणाम स्वरूप श्रम प्रवर्तन कार्यालय यहां एक कमरे में चल रहा है. यहां श्रम निरीक्षक मजदूरों के कार्य का निष्पादन करते हैं. मजदूर रमनी मिस्त्री, राजेश कुमार, अशोक पंडित, पार्वती देवी सहित दर्जनों मजदूरों ने बताया कि यहां श्रम संसाधन कार्यालय नहीं है. लेबर निरीक्षक कहां बैठते हैं, खोजना पड़ता है. मजदूरों ने बताया कि लेबर निरीक्षक को कागजात देते हैं, तो वह मुंगेर जाकर काम कराते हैं. इससे काम काफी विलंब से होता है.
बोले अधिकारी
श्रम निरीक्षक राजेश कुमार ने कहा कि श्रम संसाधन कार्यालय यहां नहीं है. अभी भी कार्यालय मुंगेर में चल रहा है. यहां श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी कार्यालय है, जहां मजदूरों का काम करते हैं. श्रम संसाधन विभाग में इस बार पद सृजन कर दिया गया है. जल्द ही कार्यालय की स्थापना कर दी जायेगी. अब श्रम विभाग में सभी कार्य ऑन लाइन हो सकेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




