भूख हड़ताल के बाद जांच टीम का गठन कार्रवाई. मामला कूपन वितरण में धांधली का

Published at :22 Sep 2016 5:57 AM (IST)
विज्ञापन
भूख हड़ताल के बाद जांच टीम का गठन  कार्रवाई. मामला कूपन वितरण में धांधली का

लखीसराय : नगर परिषद के बीएलओ एवं कर्मचारियों के द्वारा गलत सर्वे के आधार पर योग्य लाभुकों का नाम राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत राशन कार्ड से हटा दिये जाने का आरोप लगाते हुए सोमवार को नप के आधा दर्जन से अधिक वार्ड पार्षदों ने नप कार्यालय के समक्ष भूख हड़ताल की थी. इसके […]

विज्ञापन

लखीसराय : नगर परिषद के बीएलओ एवं कर्मचारियों के द्वारा गलत सर्वे के आधार पर योग्य लाभुकों का नाम राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत राशन कार्ड से हटा दिये जाने का आरोप लगाते हुए सोमवार को नप के आधा दर्जन से अधिक वार्ड पार्षदों ने नप कार्यालय के समक्ष भूख हड़ताल की थी. इसके बाद उसी दिन देर शाम नप के कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा वार्ड पार्षदों की मांगों को मानते हुए आश्वासन देकर भूख हड़ताल समाप्त कराया गया

और जिलाधिकारी को इसकी सूचना दी गयी. डीएम सुनील कुमार ने ईओ को जांच टीम गठित करने का आदेश निर्गत कर दिया. इसके आलोक में बुधवार 21 सितंबर को नप इओ संतोष कुमार रजक ने एक आदेश 9 वार्डों में इसके लिए जांच टीम गठित कर दी है. प्रत्येक वार्ड में अलग-अलग जांच टीम का गठन किया गया है. इसमें संबंधित वार्ड पार्षदों को भी शामिल किया गया है. जांच टीम में वार्डनं 4 में विकास मित्र संजय कुमार,

स्वच्छता निरीक्षक बबन प्रसाद सिंह एवं वार्ड पार्षद योगी ठाकुर, वार्ड नं 9 में साक्षरता कर्मी सुरेंद्र कुमार, लाइसेंस जमादार अवध कुमार एवं वार्ड पार्षद मंजु देवी , वार्ड नं 14 में साक्षरता कर्मी प्रमिला देवी, सहायक मृत्युंजय कुमार एवं वार्ड पार्षद जानकी देवी, वार्ड नं 18 मे आंगनबाड़ी सेविका किरण कुमार, पिंकी कुमारी, आदेशपाल सूरज कुमार राउत एवं वार्ड पार्षद देवेंद्र केवट, वार्ड नं 23 मे आंगनबाड़ी सेविका रूबी कुमारी, कार्यालय सहायक जितेंद्र राउत एवं वार्ड पार्षद रीता देवी,

वार्ड नं 24 में साक्षरता कर्मी सुरेंद्र कुमार, प्रभारी सफाई जमादार श्रवण राउत एवं वार्ड पार्षद सुनील कुमार, वार्ड नं 25 में साक्षरता कर्मी अजय कुमार, कर संग्रहकर्ता महेश मंडल एवं वार्ड पार्षद गौतम कुमार, वार्ड 27 में आंगनबाड़ी सेविका संगीता देवी, कर संग्रहकर्ता सुरेश प्रसाद एवं वार्ड पार्षद बालकृष्ण वर्मा, वार्ड 31 में आंगनबाड़ी सेविका रीना देवी , लाईसेंस जमादार विजय कुमार एवं वार्ड पार्षद रेणु देवी तथा वार्ड 32 में आंगनबाड़ी सेविका बबीता आनंद, कर संग्रहकर्ता बीरेंद्र कुमार एवं वार्ड पार्षद सुषमा देवी को जांच कमेटी में शामिल किया गया है.

जागे, तो मिला हक
सोमवार को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा नियम के तहत बनने वाली राशन कार्ड सूची में धांधली बरते जाने की शिकायत को लेकर वार्ड पार्षदों ने की थी भूख हड़ताल
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन