बुधवार को नप इओ ने किया तीन सदस्यीय जांच कमेटी का गठन

Published at :22 Sep 2016 5:57 AM (IST)
विज्ञापन
बुधवार को नप इओ ने किया तीन सदस्यीय जांच कमेटी का गठन

जांच कमेटी में संबंधित वार्ड पार्षद होंगे शामिल नक्सलियों का स्थापना समारोह सप्ताह शुरू नक्सल प्रभावित क्षेत्र में किया गया हाइ अलर्ट चानन : प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी नक्सली स्थापना समारोह सप्ताह बुधवार से शुरू हो गया है जो 28 सितंबर तक मनाया जायेगा. इस दौरान जिले के कजरा और चानन थाना क्षेत्र […]

विज्ञापन

जांच कमेटी में संबंधित वार्ड पार्षद होंगे शामिल

नक्सलियों का स्थापना समारोह सप्ताह शुरू
नक्सल प्रभावित क्षेत्र में किया गया हाइ अलर्ट
चानन : प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी नक्सली स्थापना समारोह सप्ताह बुधवार से शुरू हो गया है जो 28 सितंबर तक मनाया जायेगा. इस दौरान जिले के कजरा और चानन थाना क्षेत्र के पहाड़ी एवं जंगली क्षेत्रों में शीर्ष कद के नक्सली नेताओं के जमावड़ा होने की संभावना जतायी जा रही है. 21 सितंबर 2004 को ही एमसीसीआइ एवं पीब्ल्यूजी संगठन का एक दूसरे में विलय हुआ था उसी दिन से नक्सली स्थापना सप्ताह मनाते आ रहे हैं. नक्सली पूरे साल की योजना का प्रारूप बनाते हैं.
और बाद में उसे अमलीजामा पहनाते हैं. इस स्थापना समारोह सप्ताह में हथियारबंद दस्ता भी शिरकत करते हैं. वैसे इस समारोह के मद्देनजर पुलिस बराबर सर्च अभियान चला रही है. फिर भी पुलिस के लिए ये चुनौती है कि कैसे नक्सली की सारी योजना को सफल होने न दें. सितंबर के आखिरी सप्ताह में ये ज्यादा संभावना बनी रहती है कि नक्सली इस दौरान कोई बड़ी घटना को अंजाम न दे दें. इस बाबत चानन थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि नक्सली के स्थापना समारोह सप्ताह को ध्यान में रखते हुए पूरे क्षेत्र में चौकसी बरती गयी है. पूरे क्षेत्र में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन