19 सिलिंडर व अॉटो जब्त, एक गिरफ्तार

Published at :22 Sep 2016 5:56 AM (IST)
विज्ञापन
19 सिलिंडर व अॉटो जब्त, एक गिरफ्तार

कवैया थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान ऑटो में लदे 19 खाली सिलिंडर किया बरामद लखीसराय : शहर के कवैया थाना पुलिस ने मंगलवार की देर शाम वाहन चेकिंग के दौरान ऑटो से बिना कागजात के 19 खाली सिलिंडर के साथ एक व्यक्ति को गिरफ‍्तार किया. उसे बुधवार को जेल भेज दिया गया है. […]

विज्ञापन

कवैया थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान ऑटो में लदे 19 खाली सिलिंडर किया बरामद

लखीसराय : शहर के कवैया थाना पुलिस ने मंगलवार की देर शाम वाहन चेकिंग के दौरान ऑटो से बिना कागजात के 19 खाली सिलिंडर के साथ एक व्यक्ति को गिरफ‍्तार किया. उसे बुधवार को जेल भेज दिया गया है. इस संबंध में कवैया थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार ने बताया कि वाहन चेकिंग के दौरान एक ऑटो में 19 खाली घरेलू गैस सिलिंडर लदा था जिसे कागजात के अभाव में जब्त किया गया.
इसके साथ बाजार समिति के समीप निवासी धर्मेंद्र साव को गिरफ‍्तार किया गया . उन्होंने बताया कि जब्त घरेलू गैस सिलिंडर के संबंध में गिरफ‍्तार व्यक्ति द्वारा न तो पुलिस को और न ही मार्केटिंग ऑफिसर मुकेश कुमार के समक्ष कागजात उपलब्ध कराया गया जिसके बाद एमओ श्री कुमार द्वारा दिये गये आवेदन पर मकेश्वर साव के पुत्र धर्मेंद्र साव पर कालाबाजारी करने को केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया तथा सिलिंडर व ऑटो को जब्त कर लिया गया.उन्होंने बताया कि सभी सिलिंडर इंडेन कंपनी का है तथा इस संबंध में कंपनी से भी पूछताछ की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन