Lakhisarai News : स्व-गणना को लेकर आंगनबाड़ी सेविकाओं को दिया गया विशेष प्रशिक्षण

Author Md. tazim
Updated:
विज्ञापन

जनगणना 2027 भारत की पहली डिजिटल जनगणना होगी. इसमें मोबाइल के माध्यम से डेटा संग्रह किया जायेगा.

विज्ञापन

सूर्यगढ़ा(लखीसराय) से राजेश गुप्ता की रिपोर्ट Lakhisarai News : जनगणना 2027 भारत की पहली डिजिटल जनगणना होगी. इसमें मोबाइल के माध्यम से डेटा संग्रह किया जायेगा, जिससे देश भर के आंकड़े अधिक तेज़ी और कुशलता से उपलब्ध हो सकेंगे. आगामी ”भारत की जनगणना-2027” को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गयी हैं. इसी क्रम में मंगलवार को आईसीडीएस कार्यालय सूर्यगढ़ा के सभा कक्ष में आंगनबाड़ी सेविकाओं के लिए एक विशेष प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला में मुख्य रूप से ”स्व-गणना” तकनीक पर चर्चा की गयी. मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी मंजुल मनोहर मधुप, सीडीपीओ रीना कुमारी मौजूद थे. बीडीओ ने बताया कि इस बार नागरिक स्वयं अपनी जानकारी पोर्टल के माध्यम से दर्ज कर सकेंगे. यह प्रक्रिया न केवल समय बचाएगी बल्कि आंकड़ों की सटीकता को भी सुनिश्चित करेगी.

मोबाइल ऐप तथा टैबलेट के माध्यम से डेटा संग्रहण की दी गयी जानकारी

यहां फील्ड ट्रेनर द्वारा पोर्टल के उपयोग और तकनीकी बारीकियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी. प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि जनगणना राष्ट्र के विकास की रूपरेखा तैयार करने का आधार है. इसमें जन देश के तमाम नागरिकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है. सीडीपीओ ने बताया कि मंगलवार को प्रशिक्षण का दूसरा दिन है. आज यहां प्रखंड के 12 सेक्टर में से 7 सेक्टर की सेविकाएं प्रशिक्षण में शामिल हुई. सोमवार को पांच सेक्टर किसी भी गांव को प्रशिक्षण दिया गया था. सीडीपीओ ने बताया कि इन सेविकाओं का क्षेत्र के लोगों से सीधा संपर्क होता है. स्वगणना की तकनीकी जानकारी देते हुए सेविकाओं को इसके लिए प्रेरित करने के साथ लोगों को भी इसकी जानकारी देकर जनगणना 2027 में अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की गयी. सीडीपीओ ने कहा कि सेविका स्वगणना की जानकारी प्राप्त कर क्षेत्र में लोगों को भी ”स्व-गणना” के प्रति जागरूक करें. उन्होंने कहा कि सेविकाओं को यह सुनिश्चित करना होगा कि उनके क्षेत्र का कोई भी परिवार इस डिजिटल प्रक्रिया से वंचित न रहे. उन्हें अपने क्षेत्र में मोबाइल ऐप और पोर्टल के माध्यम से स्व-गणना के लाभ बताने की जिम्मेदारी दी गयी. जो लोग तकनीकी रूप से सक्षम नहीं हैं, उनकी मदद कैसे की जाय, इस पर भी मार्गदर्शन दिया गया.

विज्ञापन
मो. ताजिम

लेखक के बारे में

By मो. ताजिम

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से स्नातक कर 2018 से अलग-अलग हिंदी न्यूज चैनलों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं. न्यूज नेशन में बतौर एसोसिएट प्रोड्यूसर दो साल का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर, बिहार में समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. आसपास घटने वाली चीजों पर बारीकी से नजर बनाए रखना और उसका विश्लेषण कर सरल और समझने योग्य तरीके से खबरों को पेश करने में विशेषज्ञता.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन