बीडीओ व इंदिरा आवास सहायक पर रिश्वत लेने का आरोप

Published at :22 Sep 2016 5:53 AM (IST)
विज्ञापन
बीडीओ व इंदिरा आवास सहायक पर रिश्वत लेने का आरोप

लखीसराय : जदयू पंचायत नेता धनंजय कुमार पटेल के आवेदन पर डीडीसी रमेश कुमार ने चानन प्रखंडके बीडीओ राकेश कुमार एवं इंदिरा आवास सहायक गौतम कुमार पर इंदिरा आवास देने की एवज में कथित रिश्वत लेने के मामलों पर उनका पक्ष सुना. विदित हो कि श्री पटेल ने चानन के बीडीओ एवं इंदिरा आवास सहायक […]

विज्ञापन

लखीसराय : जदयू पंचायत नेता धनंजय कुमार पटेल के आवेदन पर डीडीसी रमेश कुमार ने चानन प्रखंडके बीडीओ राकेश कुमार एवं इंदिरा आवास सहायक गौतम कुमार पर इंदिरा आवास देने की एवज में कथित रिश्वत लेने के मामलों पर उनका पक्ष सुना. विदित हो कि श्री पटेल ने चानन के बीडीओ एवं इंदिरा आवास सहायक पर इटौन ग्राम पंचायत में इंदिरा आवास देने के पूर्व 10 हजार रुपया की रिश्वत लेने से संबंधित शिकायत सूबे के ग्रामीण विकास एवं संसदीय कार्य मंत्री सह जिला 20 सूत्री प्रभारी मंत्री श्रवण कुमार को एक आवेदन पत्र दिया था.

जिस पर डीएम सुनील कुमार ने पत्रांक 284/16 जारी कर इस मामले की जांच डीडीसी को सौंपी. पत्रालोक में डीडीसी ने पत्रांक 732/16 जारी कर आवेदक श्री पटेल को भी सूचित किया था. इस बीच चानन बीडीओ राकेश कुमार अपने उपर लगाये आरोप को पूर्णत: मनगढ़ंत एवं वेबुनियाद बताया है. उन्होंने कहा कि धनंजय पैक्स अध्यक्ष का पुत्र है और उसका तीन मंजिला पक्का का घर भी है. जिस कारण वह इंदिरा आवास के लिए वैध नहीं है. वे लोग गैर कानूनी तरीके से दबाव बना कर अपना फायदा उठाना चाहते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन