बाइकों की टक्कर में एक की मौत, दो घायल

Published at :20 Sep 2016 7:33 AM (IST)
विज्ञापन
बाइकों की टक्कर में एक की मौत, दो घायल

घायलों को किया गया पीएमसीएच पटना रेफर मृतक नालंदा निवासी लखीसराय : सोमवार की देर रात टाउन थाना क्षेत्र के एनएच 80 पर टोल गेट एवं डीएवी स्कूल के बीच दो तेज रफ्तार बाइकों के बीच आमने-सामने की टक्कर में एक बाइक सवार की मौत हो गयी. जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो […]

विज्ञापन

घायलों को किया गया पीएमसीएच पटना रेफर

मृतक नालंदा निवासी
लखीसराय : सोमवार की देर रात टाउन थाना क्षेत्र के एनएच 80 पर टोल गेट एवं डीएवी स्कूल के बीच दो तेज रफ्तार बाइकों के बीच आमने-सामने की टक्कर में एक बाइक सवार की मौत हो गयी. जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये़ जानकारी के अनुसार, मृतक नालंदा जिले के परमेड़ा थाना क्षेत्र के मीरनगर गांव निवासी हरेराम सिंह का पुत्र छोटू कुमार था. वह बड़हिया थाना क्षेत्र के जैतपुर में अपने फूफा नवीन सिंह के यहां रहता था. जबकि दोनों घायल टाउन थाना क्षेत्र के रामनगर मनकट्ठा के निवासी हैं. घायल रामनगर मनकट्ठा निवासी बकास तांती के पुत्र बजरंगी तांती (22 वर्ष) के अनुसार, वह और उसके गांव के ही कौशल कुमार का पुत्र धीरज कुमार(30 वर्ष) बाइक से अपने गांव जा रहे थे़ उसी क्रम में सामने से एक बाइक उसकी बाइक से टकरा गयी और वे सभी घायल हो गये़
घटना की जानकारी मिलते ही टाउन थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. सभी घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया. वहां इलाज के दौरान एक युवक(20 वर्ष) की मौत हो गयी. जबकि अन्य दोनों युवकों की हालत की गंभीरता को देखते हुए सदर अस्पताल में प्राथमिक चिकित्सा के उपरांत चिकित्सकों ने उसे पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया़ घटना के संबंध में टाउन थानाध्यक्ष राजेश रंजन ने बताया कि मृतक की पहचान नालंदा निवासी छोटू कुमार के रूप में की है. वह जैतपुर में अपने फूफा के यहां रहता था. शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन