राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना के सफल संचालन को लेकर बैठक

Published at :02 Sep 2016 12:00 AM (IST)
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना के सफल संचालन को लेकर बैठक

राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना के सफल संचालन को लेकर बैठक फोटो : (बैठक में भाग लेते डीएम डा. कौशल किशोर व अन्य)जमुई . राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना के सफल संचालन को लेकर शुक्रवार को जिलाधिकारी डाॅ कौशल किशोर की अध्यक्षता में आवास स्थित कार्यालय कक्ष में अधिकारियों की बैठक हुई. जिसमें उपस्थित अधिकारियों को निर्देश […]

विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना के सफल संचालन को लेकर बैठक फोटो : (बैठक में भाग लेते डीएम डा. कौशल किशोर व अन्य)जमुई . राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना के सफल संचालन को लेकर शुक्रवार को जिलाधिकारी डाॅ कौशल किशोर की अध्यक्षता में आवास स्थित कार्यालय कक्ष में अधिकारियों की बैठक हुई. जिसमें उपस्थित अधिकारियों को निर्देश देते हुए डीएम ने कहा कि यह योजना गरीबों के लिए बहुत ही कारगर योजना है और उन्हें इलाज में सहयोग प्रदान करता है. इस योजना को पारदर्शी ढंग से सही लोगों तक पहुंचाने के लिए ठोस प्रयास करें. उन्होंने कहा कि जिले में चल रहे अवैध अल्ट्रासाउंड पर रोक लगा कर ग्रामीण चिकित्सकों पर नकेल कसे. डीएम ने सभी निजी क्लिनिक व नर्सिंग होम का निबंधन कराने का निर्देश दिया. मौके पर एडीएम चौधरी अनंत नारायण, सिविल सर्जन डाॅ अजीत कुमार,वरीय उपसमाहर्ता राम निरंजन चौधरी, सदर अस्पताल उपाधीक्षक डाॅ नौशाद अहमद,डीपीएम सुधांशु नारायण लाल,डाॅ दिनेश प्रसाद साह आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन