बाढ़पीड़ितों को मिलेगा पर्याप्त मुआवजा: जिप अध्यक्ष

लखीसराय. जिले के सभी वर्ग के बाढ़पीड़ितों को क्षति का आकलन कर बैंक के माध्यम से उनके खाते में मुआवजा राशि का भुगतान किया जायेगा. उपरोक्त बातें जिला परिषद अध्यक्ष रामशंकर शर्मा उर्फ नुनू सिंह ने कही. उन्होंने बताया कि मकान व भोजन मद में 6 हजार रुपये, किसानों के फसल मुआवजा के लिए 68 […]
लखीसराय. जिले के सभी वर्ग के बाढ़पीड़ितों को क्षति का आकलन कर बैंक के माध्यम से उनके खाते में मुआवजा राशि का भुगतान किया जायेगा. उपरोक्त बातें जिला परिषद अध्यक्ष रामशंकर शर्मा उर्फ नुनू सिंह ने कही. उन्होंने बताया कि मकान व भोजन मद में 6 हजार रुपये, किसानों के फसल मुआवजा के लिए 68 सौ रुपये से 18 हजार रुपये तक सभी एपीएल एवं बीपीएल परिवार को जिला प्रशासन की ओर से भुगतान किया जायेगा.
पशुओं को पर्याप्त चारा एवं दवा के अलावा पशु क्षतिपूर्ति राशि भी मुहैया करायी जायेगी. जिला परिषद अध्यक्ष ने कहा कि बाढ़ आपदा में बेहतर कार्य करने वाले चिकित्सा पदाधिकारियों को जिला परिषद से प्रोत्साहन राशि मुहैया करायी जायेगी. उन्होंने कहा कि बाढ़ से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए भी संबंधित विभाग को दिशा निर्देश दिये गये हैं. दूसरी ओर गुरुवार को प्रखंडवार मोबाइल मेडिकल टीम को भी पर्याप्त दवा के साथ बाढ़ प्रभावित विभिन्न गांवों में पीड़ितों की सेवा व उपचार के लिए भेजा गया है. इस आशय की जानकारी जिला परिषद अध्यक्ष के निजी सचिव सतीश कुमार ने दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










