तीज कल, फिर चौठ चंद्र व्रत व गणेश चतुर्थी

Published at :02 Sep 2016 12:00 AM (IST)
विज्ञापन
तीज कल, फिर चौठ चंद्र व्रत व गणेश चतुर्थी

सूर्यगढ़ा : चार सितंबर को तीज एवं पांच सितंबर को श्री गणेश चतुर्थी गणेश महोत्सव, और चंद्र व्रत होगा. इसे लेकर दो दिनों तक उत्सवी माहौल बना रहेगा. सुहागिन महिलाएं तीज व्रत की तैयारी में जुट गयी हैं. बाजार से घर तक रौनक बढ़ गयी है. सुहागिन महिलाएं अपने अखंड सुहाग के लिए यह व्रत […]

विज्ञापन

सूर्यगढ़ा : चार सितंबर को तीज एवं पांच सितंबर को श्री गणेश चतुर्थी गणेश महोत्सव, और चंद्र व्रत होगा. इसे लेकर दो दिनों तक उत्सवी माहौल बना रहेगा. सुहागिन महिलाएं तीज व्रत की तैयारी में जुट गयी हैं. बाजार से घर तक रौनक बढ़ गयी है. सुहागिन महिलाएं अपने अखंड सुहाग के लिए यह व्रत करती हैं. रविवार को सुहागिनें बिना अन्न व जल के दिन भर उपवास करेंगी. बाजार में खरीदारों की भीड़ तीज को लेकर बाजारों में खरीदारों की भीड़ देखी जा रही है. महिलाएं फल, पूजन सामग्री सुहाग की अन्य सामग्री की खरीदारी करती दिखी.

सिंगार दुकान में भी महिलाओं की भीड़ बनी रही. महिलाओं ने लहठी, फैंसी चूड़ी,जयपुरी वाला, मेंहदी आदि की खरीदारी की. चौथी तिथि को चंद्रमा को दिया जाता है अर्घ्य चौठ चंद्र में चौथी तिथि में उदित चंद्रमा को रात्रि में अर्घ्य दिया जाता है और दही के छाछ को आगे रख कर चंद्रमा को देखा जाता है. इसमें किया गया स्नान, दान, उपवास व अर्चना गणेश की कृपा से सौ गुनी हो जाती है. भगवान गणेश की पूजा व महोत्सव की तैयारी भी अंतिम चरण में है. तीज को लेकर बाजारों में बहार ज्योतिषाचार्य उमाशंर व्यास जी बताते हैं कि देवी पार्वती ने भाद्र शुक्ल पक्ष तृतीया में तीज व्रत कर पति के रूप में भगवान शिव को प्राप्त किया था. इस व्रत में भगवान शिव एवं माता पार्वती की आराधना की जाती है. चार सितंबर को होने वाली तीज व्रत को लेकर डलिया, पूजन साम्रग्री से लेकर कपड़े व सिंगार दुकानों में सुहागिनों की भीड़ बनी हुई है.

नपं कार्यपालक पदाधिकारी ने किया बरतन का वितरणलखीसराय. बिहार सरकार के जल संसाधन मंत्री राजीव रंजन सिंह ललन के आदेश पर नगर पंचायत बड़हिया के कार्यपालक पदाधिकारी शिशिर चौहान ने प्रखंड में चल रहे चार बाढ़ राहत शिविरों में अलग-अलग भोजन बनाने की व्यवस्था प्रारंभ कर दी. कार्यपालक पदाधिकारी शिशिर चौहान ने किसान भवन में चल रहे राहत शिविर में पीड़ितों के बरतन का वितरण किया. कुल मिलाकर 244 बाढ़ पीड़ितों के बीच बरतन का वितरण किया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन