मालपुर गांव में चितो सिंह को सहायता राशि का चेक देते प्रभारी मंत्री व विधायक.
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :29 Aug 2016 7:43 AM (IST)
विज्ञापन

मंत्री ने मृतक सीआरपीएफ जवान के परिजनों को सौंपा सहायता चेक लखीसराय : रविवार को ग्रामीण विकास एवं संसदीय कार्य मंत्री सह जिला बीस सूत्री प्रभारी मंत्री श्रवण कुमार बड़हिया प्रखंड स्थित मालपुर गांव पहुंचे. यहां बुधवार को मुड़वरिया गांव के समीप गंगा नदी में डूबने से मृत सीआरपीएफ जवान प्रेमानंद कुमार उर्फ रोहित (22 […]
विज्ञापन
मंत्री ने मृतक सीआरपीएफ जवान के परिजनों को सौंपा सहायता चेक
लखीसराय : रविवार को ग्रामीण विकास एवं संसदीय कार्य मंत्री सह जिला बीस सूत्री प्रभारी मंत्री श्रवण कुमार बड़हिया प्रखंड स्थित मालपुर गांव पहुंचे. यहां बुधवार को मुड़वरिया गांव के समीप गंगा नदी में डूबने से मृत सीआरपीएफ जवान प्रेमानंद कुमार उर्फ रोहित (22 वर्ष) एवं नवनीत कुमार (20 वर्ष)के पिता रामानुग्रह सिंह उर्फ चितो सिंह को चार-चार लाख रुपये की मुआवजा राशि का चेक प्रदान किया. मौके पर जिलाधिकारी सुनील कुमार, पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार, सीओ अंजनी कुमार, विधायक प्रह्लाद यादव, जिला परिषद अध्यक्ष रामशंकर शर्मा उर्फ नुनू सिंह आदि भी मौजूद थे.
मृतक भूषण पासवान के पत्नी को भी मिला मुआवजा चेक: बड़हिया के अंचलाधिकारी रामदत्त पासवान ने भी रविवार को बाढ़ की विभीषिका में मृत भूषण पासवान की धर्मपत्नी सरिता देवी को उनके पैतृक निवास प्रतापपुर गांव में चार लाख रुपये की मुआवजा राशि का चेक प्रदान किया. इस प्रकार बाढ़ में मृत तीन व्यक्तियों के परिजनों को अभी तक मुआवजा राशि का चेक दे दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










