स्थानीय लोगों ने की पिटाई, पुलिस को सौंपा

Published at :26 Aug 2016 6:08 AM (IST)
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने की पिटाई, पुलिस को सौंपा

सूर्यगढ़ा : स्थानीय बाजार स्थित एसबीआइ के एटीएम ठगी करते दो युवकों को पकड़ कर लोगों ने उनकी पिटाई कर दी. इसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया. जानकारी के मुताबिक अवगील निवासी मो सूरज अपने एटीएम कार्ड से 3500 रुपये निकासी कर रहा था. इसी क्रम में जमुई जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र अंतर्गत […]

विज्ञापन

सूर्यगढ़ा : स्थानीय बाजार स्थित एसबीआइ के एटीएम ठगी करते दो युवकों को पकड़ कर लोगों ने उनकी पिटाई कर दी. इसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया. जानकारी के मुताबिक अवगील निवासी मो सूरज अपने एटीएम कार्ड से 3500 रुपये निकासी कर रहा था. इसी क्रम में जमुई जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र अंतर्गत गौखुला निवासी नवीन सिंह का पुत्र अमित कुमार, विनोद सिंह का पुत्र रितुराज कुमार सहित तीन ठग उस पर निगाह रख रहे थे

. रुपये की निकासी के बाद जब सूरज एटीएम से बाहर निकला, तभी तीनों ठगों ने सूरज को घेर कर कहा कि तुम्हारी निकासी प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है, तुम इसे पूरा करो. इसके बाद सूरज को झांसे में लाने के लिए ठग अपने पास का कार्ड एटीएम में डालने लगे. बाद में सूरज से एटीएम कार्ड डालने को कहा. सूरज एटीएम से निकल कर जब तक कुछ समझ पाता उसके मोबाइल पर 10 हजार रुपये की पुन: निकासी का मैसेज मिला.

इसके बाद उसने स्थानीय लोगों के सहयोग से दो ठग अमित कुमार सिंह व रितुराज सिंह को पकड़ लिया, जबकि तीसरा ठग भागने में सफल रहा. लोगों ने दोनों ठगों की पिटाई कर दी, जिससे दाेनों बुरी तरह घायल हो गये. पुलिस हिरासत में दोनों ठगों को इलाज के लिए सूर्यगढ़ा पीएचसी लाया गया. मो सूरज ने बताया कि ठगों ने उनके एटीएम कार्ड का गुप्त कोड जान कर फर्जी तरीके से कार्ड के द्वारा उसके खाते से 10 हजार रुपये की निकासी कर ली.

ठग का तीसरा साथी राशि लेकर फरार हो गया. सूर्यगढ़ा थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि ठगी में शामिल तीसरे युवक की तलाशी की जा रही है. गिरफ्तार ठगों के पास से पुलिस ने पांच एटीएम कार्ड भी बरामद किया है. ठगी का शिकार युवक मो सूरज के मुताबिक तीनों ठगों के पास कुछ छह एटीएम कार्ड था, जिनमें से एक को ठग ने तोड़ कर फेंक दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन