ट्रैक में गड़बड़ी के कारण बाधित रही ट्रेन सेवा

Published at :26 Aug 2016 6:07 AM (IST)
विज्ञापन
ट्रैक में गड़बड़ी के कारण बाधित रही ट्रेन सेवा

कजरा : मालदा डिवीजन अंतर्गत जमालपुर-किऊल रेलखंड से उरैन धनौरी स्टेशन के बीच दैताबंध के समीप पोल संख्या 396/2 एवं एक के पास रेलवे ट्रैक में गड़बड़ी के कारण कजरा रेलवे स्टेशन में सूरत एक्सप्रेस घंटों खड़ी रही. इससे यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी. यात्री बंटी कुमार, रमन कुमार, रोहन भारती, सुलेखा देवी आदि […]

विज्ञापन

कजरा : मालदा डिवीजन अंतर्गत जमालपुर-किऊल रेलखंड से उरैन धनौरी स्टेशन के बीच दैताबंध के समीप पोल संख्या 396/2 एवं एक के पास रेलवे ट्रैक में गड़बड़ी के कारण कजरा रेलवे स्टेशन में सूरत एक्सप्रेस घंटों खड़ी रही. इससे यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी.

यात्री बंटी कुमार, रमन कुमार, रोहन भारती, सुलेखा देवी आदि ने बताया कि स्टेशन परिसर में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. स्टेशन पर पेयजल की समुचित व्यवस्था नहीं रहने के यात्री इधर उधर भटकते नजर आये. इस संबंध में कजरा स्टेशन प्रबंधक रंजीत कुमार वर्मा ने बताया कि सूरज एक्सप्रेस कजरा स्टेशन 11 :40 बजे खड़ी हुई. रेलवे ट्रैक में गड़बड़ी होने के कारण बांका इंटरसिटी एक्सप्रेस, ब्रहमपुत्र एक्सप्रेस, जमालपुर-किऊल पैसेंजर, विक्रमशिला एक्सप्रेस, रामपुर हाट सहित कई ट्रेन का परिचालन विलंब से हुआ.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन