बाढ़ग्रस्त इलाकों में मेडिकल टीम प्रतिनियुक्त

Published at :22 Aug 2016 5:02 AM (IST)
विज्ञापन
बाढ़ग्रस्त इलाकों में मेडिकल टीम प्रतिनियुक्त

लखीसराय : जिले के बाढ़ प्रभावित इलाकों में युद्ध स्तर पर राहत एवं बचाव कार्यक्रम चलाने को लेकर जिलाधिकारी सुनील कुमार ने अंचलवार प्रखंड आपदा अनुश्रवण सह निगरानी समिति की आपात बैठक की. इसमें बाढ़ पीड़ितों की क्षतिपूर्ति आकलन रिपोर्ट सौंपने की हिदायत दी. इसके लिए डीएम ने पंचायत आपदा अनुश्रवण सह निगरानी समिति से […]

विज्ञापन

लखीसराय : जिले के बाढ़ प्रभावित इलाकों में युद्ध स्तर पर राहत एवं बचाव कार्यक्रम चलाने को लेकर जिलाधिकारी सुनील कुमार ने अंचलवार प्रखंड आपदा अनुश्रवण सह निगरानी समिति की आपात बैठक की. इसमें बाढ़ पीड़ितों की क्षतिपूर्ति आकलन रिपोर्ट सौंपने की हिदायत दी.

इसके लिए डीएम ने पंचायत आपदा अनुश्रवण सह निगरानी समिति से लेकर प्रखंड एवं अंचल कमेटी की अनुमोदित सर्वेक्षित सूची अविलंब समर्पित करने की बातें कही़ बाढ़ प्रभावित इलाकों में प्रभावित लोगों के बीच आपात मेडिकल सेवा मुहैया कराने को लेकर सिविल सर्जन डा राजकिशोर प्रसाद को अविलंब मेडिकल टीम प्रतिनियुक्त करने का निर्देश दिया़
जिला कृषि एवं पशुपालन विभाग से बाढ़ के दौरान फसलों एवं पशुओं की क्षतिपूर्ति से संबंधित रिपोर्ट भी अविलंब तैयार करने की हिदायत दी़ डीएम ने इस बाबत बड़हिया, पिपरिया, सूर्यगढ़ा एवं लखीसराय सीओ व बीडीओ को आपात संदेश भेज कर बाढ़ के दौरान जिनके घरों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है अथवा सामान्य रूप से भी जल जमाव की समस्याओं से प्रभावित लोगों को तत्काल बाढ़ का पानी घटने तक ऊंचे स्थलों पर चिह्नित शरण स्थलों पर पहुंचाने की व्यवस्था करने की हिदायत दी़ उन्होंने कहा कि आपदा प्रबंधन के प्रावधानों के अनुरूप पीड़ित परिवार को आरटीजीएस के माध्यम से अनुदान राशि का भुगतान किया जायेगा़ राहत कैंप में आवश्यक दवाओं के साथ चिकित्सक, नर्स,
एएनएम आशा एवं अन्य मेडिकल कर्मियों को रोगियों का इलाज सुनिश्चित करने के लिए सीएस को आवश्यक निर्देश दिया़ जिला कृषि पदाधिकारी को बाढ़ के दौरान किसानें की फसल क्षति पूर्ति आकलन के लिए पंचायत वार कृषि विभाग के कर्मियों को ड‍्यूटी प्रतिनियुक्त करने के भी फरमान जारी किये़ फसल क्षतिपूर्ति अनुदान राशि भुगतान से पूर्व प्रभावित किसानों से फसल बोये जाने से संबंधित प्रमाणिक कागजी दस्तावेजों को भी अनिवार्य रूप से जमा लेने का निर्देश दिया़ जिले में आपदा के हालात से निबटने के लिए अपर समाहर्ता किशोरी चौधरी ,डीडीसी रमेश कुमार, सिविल सर्जन डा राजकिशोर प्रसाद, एसडीएम अंजनी कुमार एवं पीएचईडी के कार्यपालक अभियंता को भी विशेष चौकसी बरतने का निर्देश दिया़
जिला प्रशासन की ओर से बाढ़ शरण स्थलों पर पीड़ित परिवार को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए पीएचइडी के कार्यपालक अभियंता को अविलंब स्वच्छ पेयजल मुहैया कराने का निर्देश दिया़ इस दौरान मवेशियों की सुरक्षा को लेकर पशुपालन विभाग से जानवरों के टीकाकरण, चारागाह एवं बेहतर किस्म का चारा मुहैया कराने का निर्देश दिया़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन