बाढ़ प्रभावित इलाके में 21 अतिरिक्त नाव भेजी जायेगी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :22 Aug 2016 5:01 AM (IST)
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने जिले में बाढ़ की स्थिति की ली जानकारी लखीसराय : रविवार को समाहरणालय स्थित एनआइसी भवन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जिले में बाढ़ की स्थिति की जानकारी ली. डीएम सुनील कुमार ने सीएम को बताया कि जिले के नौ पंचायत में बाढ़ का पूर्ण असर है. जबकि 10 ग्राम पंचायत बाढ़ से […]
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने जिले में बाढ़ की स्थिति की ली जानकारी
लखीसराय : रविवार को समाहरणालय स्थित एनआइसी भवन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जिले में बाढ़ की स्थिति की जानकारी ली. डीएम सुनील कुमार ने सीएम को बताया कि जिले के नौ पंचायत में बाढ़ का पूर्ण असर है. जबकि 10 ग्राम पंचायत बाढ़ से आंशिक रूप से प्रभावित हैं. जिला प्रशासन की ओर से अभी तक सभी बाढ़ प्रभावित इलाकों में कुल 67 सरकारी नाव चलाये जा रहे हैं. बड़हिया के एक पक्का मकान में विशेष राहत शिविर का संचालन किया जा रहा है. विशेष राहत शिविर में रोशनी, पेयजल, मेडिकल टीम ,भोजन आदि का समुचित व्यवस्था की गयी है.
मवेशियों के लिए चारा की व्यवस्था की गयी है. फसलों की बरबादी का आकलन किया जा रहा है. बाढ़ के पानी से कोई भी सड़क नहीं टूटी है. वीडियो कांफ्रेसिंग में डीएम ने बताया कि बाढ़ प्रभावित लोगों के घरों की सुरक्षा के लिए पुलिस की ड्यूटी लगायी गयी है. मुख्यमंत्री को बताया कि सोमवार तक 21 अतिरिक्त नावों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगाया जायेगा. जिला प्रशासन मोटरबोट, लाइफ जैकेट, महाजाल, गोताखोरों के अलावे राहत एवं बचाव की सारी तैयारियां कर चुका है.
मौके पर थे मौजूद
इस दौरान एसपी अशोक कुमार, एसडीएम अंजनी कुमार, डीडीसी रमेश कुमार, ओएसडी राजेश कुमार, जिला आपदा प्रभारी पदाधिकारी मंजु प्रसाद ,डीआइओ अभिषेक कुमार पिंटू आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










