मालगाड़ी का इंजन फेल, दो घंटे परिचालन बाधित

लखीसराय : शनिवार की अहले सुबह किऊल-मोकामा रेलमार्ग के मनकट्ठा स्टेशन व ज्वॉस रेलवे पुल के बीच अप लाइन पर एक मालगाड़ी का इंजन फेल हो जाने से इस मार्ग पर लगभग दो घंटे तक ट्रेनों का परिचालन बाधित रहा. इस दौरान पांच ट्रेन विभिन्न स्टेशनों पर खड़ी रही. शनिवार की अहले सुबह लगभग चार […]
लखीसराय : शनिवार की अहले सुबह किऊल-मोकामा रेलमार्ग के मनकट्ठा स्टेशन व ज्वॉस रेलवे पुल के बीच अप लाइन पर एक मालगाड़ी का इंजन फेल हो जाने से इस मार्ग पर लगभग दो घंटे तक ट्रेनों का परिचालन बाधित रहा. इस दौरान पांच ट्रेन विभिन्न स्टेशनों पर खड़ी रही. शनिवार की अहले सुबह लगभग चार बजे एक मालगाड़ी का इंजन मनकट्ठा स्टेशन से आगे बढ़ते ही फेल हो गया. इस वजह से इस रूट के अप लाइन पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया. बाद में पीछे से पहुंची 15027 अप मौर्य एक्सप्रेस के मनकट्ठा पहुंचने पर उसके इंजन से मालगाड़ी को बड़हिया स्टेशन तक पहुंचाया गया, जिसके बाद लगभग सुबह छह बजे से इस रूट पर गाड़ियों का परिचालन शुरू हो सका.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










