पथला घाट में बनेगा तीन मंजिला रैन बसेरा

Published at :01 Jul 2016 6:54 AM (IST)
विज्ञापन
पथला घाट में बनेगा तीन मंजिला रैन बसेरा

डीसीएलआर को सौंप दी जायेगी रिपोर्ट सीओ ने किया स्थल निरीक्षण 48 सौ वर्गफीट में होगा निर्माण लखीसराय : नगर परिषद नया बाजार में तीन मंजिला रैन बसेरा का निर्माण करायेगा. इसके लिए नगर परिषद क्षेत्र के नया बाजार स्थित डीइओ कार्यालय के पास पथला घाट का चयन किया गया है. मंगलवार को सदर प्रखंड […]

विज्ञापन

डीसीएलआर को सौंप दी जायेगी रिपोर्ट

सीओ ने किया स्थल निरीक्षण
48 सौ वर्गफीट में होगा निर्माण
लखीसराय : नगर परिषद नया बाजार में तीन मंजिला रैन बसेरा का निर्माण करायेगा. इसके लिए नगर परिषद क्षेत्र के नया बाजार स्थित डीइओ कार्यालय के पास पथला घाट का चयन किया गया है. मंगलवार को सदर प्रखंड के अंचलाधिकारी अरुण कुमार व नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी संतोष कुमार रजक ने क्षेत्र के वार्ड पार्षद गौतम कुमार के साथ इसके लिए स्थल का निरीक्षण किया तथा जमीन की मापी करायी.
अंचलाधिकारी अरुण कुमार ने कहा कि पथला घाट के पास नगर परिषद की लगभग आठ कट्ठा जमीन है. इसमें से 48 सौ वर्गफीट जमीन पर रैन बसेरा का निर्माण किया जाना है. सीआे ने कहा कि जमीन की मापी करा दी गयी है. जल्द ही रिपोर्ट डीसीएलआर को सौंप दी जायेगी, जहां से रिपोर्ट को डीएम के पास अंतिम मंजूरी के लिए जानी है.
50 लाख रुपये की लागत से होगा निर्माण
नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी संतोष कुमार रजक ने बताया कि लगभग 50 लाख रुपये की लागत से रैन बसेरा का निर्माण किया जाना है. रैन बसेरा जी-2 का बनेगा. इसके तीनों तल्लों पर हॉल का निर्माण किया जायेगा. उन्होंने बताया कि पदाधिकारियों की मंजूरी के बाद इसके लिए टेंडर निकाला जायेगा. यदि टेंडर की प्रक्रिया में विलंब नहीं हुआ, तो इस साल के अंत तक रैन बसेरा तैयार करने की योजना है.
50 लोगों के लिए रहेगी रात गुजारने की व्यवस्था
रैन बसेरा में लगभग 50 लोगों के रात गुजारने की व्यवस्था की जायेगी. इसके लिए राहगीरों को न्यूनतम शुल्क देना पड़ेगा, जो बाद में तय किया जायेगा. कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि रैन बसेरा में बिजली पानी की समुचित व्यवस्था रहेगी. इसके अलावे यहां रात्रि में ठहरने वाले राहगीरों के लिए खाने की भी व्यवस्था रहेगी, हालांकि उन्हें इसके लिए निर्धारित शुल्क अदा करना होगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन