सेवानिवृत्ति पर प्राचार्य को दी गयी भावभीनी विदाई

तारापुर : तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के तहत अंगीभूत तारापुर के एक मात्र आरएस कॉलेज के प्राचार्य प्रो पुष्पेंद्र कुमार सिंह की सेवानिवृत्ति पर गुरुवार को उन्हें भावभीनी विदाई दी गयी. मौके पर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ रमाशंकर दूबे एवं प्रतिकुलपति डॉ एके राय थे. कुलपति ने कहा कि पुष्पेंद्र सिंह का कार्यकाल काफी सराहनीय रहा […]
तारापुर : तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के तहत अंगीभूत तारापुर के एक मात्र आरएस कॉलेज के प्राचार्य प्रो पुष्पेंद्र कुमार सिंह की सेवानिवृत्ति पर गुरुवार को उन्हें भावभीनी विदाई दी गयी. मौके पर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ रमाशंकर दूबे एवं प्रतिकुलपति डॉ एके राय थे. कुलपति ने कहा कि पुष्पेंद्र सिंह का कार्यकाल काफी सराहनीय रहा और अपने सेवा के दौरान वे इस महाविद्यालय में शैक्षणिक वातावरण के निर्माण व विकास में लगे रहे. सेवानिवृत्ति एक प्रक्रिया है लेकिन प्रो पुष्पेंद्र के कार्यकलाप से विश्वविद्यालय काफी अभिभूत है. हम चाहते हैं कि वे अपनी सेवा महाविद्यालय को दें. मौके पर राज्य सभा सांसद हरिवंश नारायण सिंह, तारापुर के विधायक डॉ मेवालाल चौधरी, पूर्व विधायक शकुनी चैधरी, प्रो दिनेश्वर ठाकुर रवि सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










