टाटा-पटना एक्सप्रेस में चला अभियान

Published at :29 Jun 2016 7:05 AM (IST)
विज्ञापन
टाटा-पटना एक्सप्रेस में चला अभियान

लखीसराय : मंगलवार को उत्पाद विभाग के द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर टाटा पटना एक्सप्रेस में गुप्त सूचना क आधार पर छापेमारी कर अवैध शराब ले जा रहे मधुबनी जिले के फुलपरास थाना अंतर्गत बलुआ वार्ड संख्या दो के निवासी अंकू कुमार पिता दुर्गानंद साव व राजा कुमार पिता धर्मेंद्र साव को छह बोतल […]

विज्ञापन

लखीसराय : मंगलवार को उत्पाद विभाग के द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर टाटा पटना एक्सप्रेस में गुप्त सूचना क आधार पर छापेमारी कर अवैध शराब ले जा रहे मधुबनी जिले के फुलपरास थाना अंतर्गत बलुआ वार्ड संख्या दो के निवासी अंकू कुमार पिता दुर्गानंद साव व राजा कुमार पिता धर्मेंद्र साव को छह बोतल विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. उत्पाद निरीक्षक भूपेंद्र कुमार ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि दो युवक टाटा दानापुर एक्सप्रेस से विदेशी शराब लेकर आ रहे हैं.

इनकी गिरफ्तार को लेकर अवर निरीक्षक शैलेंद्र कुमार व पुलिसकर्मियों के सहयोग से दोनों युवक को विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. वहीं किऊल जीआरपी थानाध्यक्ष अनिल कुमार के अनुसार दुर्ग राजेंद्र नगर एक्सप्रेस के जनरल बोगी में अवैध शराब के 750 एमएल का 36 बोतल विदेशी शराब बरामद किया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन