खाई में पलटी जीप, एक की मौत, दर्जन भर घायल

Published at :15 May 2016 6:00 AM (IST)
विज्ञापन
खाई में पलटी जीप, एक की मौत, दर्जन भर घायल

सड़क दुर्घटना. राधानगर-बेलदरिया के पास हुआ हादसा राधानगर बेलदरिया के पास शनिवार को एक बरात से भरी जीप सड़क किनारे एक गड्ढे में जा गिरी जिससे उस पर सवार एक की मौत जबकि दर्जन भर से ज्यादा लोग जख्मी हो गये. चानन : स्थानीय थाना अंतर्गत राधानगर बेलदरिया के पास शनिवार को एक बरात से […]

विज्ञापन

सड़क दुर्घटना. राधानगर-बेलदरिया के पास हुआ हादसा

राधानगर बेलदरिया के पास शनिवार को एक बरात से भरी जीप सड़क किनारे एक गड्ढे में जा गिरी जिससे उस पर सवार एक की मौत जबकि दर्जन भर से ज्यादा लोग जख्मी हो गये.
चानन : स्थानीय थाना अंतर्गत राधानगर बेलदरिया के पास शनिवार को एक बरात से भरी जीप सड़क किनारे एक गड्ढे में जा गिरी जिससे उस पर सवार एक की मौत जबकि दर्जन भर से ज्यादा लोग जख्मी हो गये. जिसमें चार की हालत गंभीर बनी हुई है. जानकारी के अनुसार शुक्रवार को चानन प्रखंड के संग्रामपुर पंचायत के कछुआ गांव के सुधीर कोड़ा के पुत्र की शादी थी उसी में बराती कछुआ से बंगलवा के पास खोपावर कोड़ासी गयी जहां से शनिवार को कछुआ गांव वापस आ रही थी
की रास्ते में राधानगर बेलदरिया के पास सड़क पर एक बकरी आ गयी जिसे बचाने के चक्कर में चालक ने अपना संतुलन खो दिया और जीप लगभग 25 फीट गड्ढे में जा गिरी. वाहन गिरने के बाद स्थानीय लोगों ने घायल को निकटवर्ती क्लिनिक में भरती कराया. स्थानीय लोगों ने बताया कि अगर हमलोगों थोड़ी से भी विलंब से पहुंचते तो कई जाने जा सकती थी.
कुछ लोग जीप पलटने से बुरी तरह दबे हुए थे जिसे अथक प्रयास से बाहर निकाला गया. वाहन में लगभग तीन दर्जन लोग सवार थे. दुर्घटना में ललिता देवी, रूपा कुमारी, साहिल कुमार, विशाल कुमार, सिकंदर कोड़ा, सारो देवी, गुलशन कोड़ा, प्रवीण कोड़ा, निरंजन कोड़ा, रेखा देवी, नरेश कोड़ा, एतवारी कोड़ा, नंदकेश्वर कोड़ा सहित दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये. वहीं सुधीर कोड़ा के 12 वर्षीय उपेंद्र कुमार की मौत इलाज के दरम्यान हो गया. घायलों में चार की स्थिति नाजुक बनी हुई है. स्थानीय लोगों ने पुलिस को फोन कर इसकी सूचना दे दी थी. समाचार लिखे जाने तक घटना स्थल पर पुलिस नहीं थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन