ट्रेन से गिर कर युवक घायल सदर अस्पताल में भरती

Published at :12 May 2016 5:53 AM (IST)
विज्ञापन
ट्रेन से गिर कर युवक घायल सदर अस्पताल में भरती

लखीसराय : जीआरपी पुलिस ने बुधवार की अहले सुबह मनकट्ठा रेलवे स्टेशन पर से घायलावस्था में युवक को बरामद कर सदर अस्पताल में भरती कराया़ जहां उसका इलाज किया जा रहा है़ सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डा मुकेश कुमार ने बताया कि पुलिस द्वारा एक 26 वर्षीय युवक को अचेतावस्था में लाया गया़ युवक के […]

विज्ञापन

लखीसराय : जीआरपी पुलिस ने बुधवार की अहले सुबह मनकट्ठा रेलवे स्टेशन पर से घायलावस्था में युवक को बरामद कर सदर अस्पताल में भरती कराया़ जहां उसका इलाज किया जा रहा है़ सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डा मुकेश कुमार ने बताया कि पुलिस द्वारा एक 26 वर्षीय युवक को अचेतावस्था में लाया गया़ युवक के सर सहित शरीर के अन्य हिस्सों में काफी चोटें आयी है़

युवक की पहचान मोतीहारी के राजकुमार तिवारी के 26 वर्षीय पुत्र अनिल कुमार तिवारी के रूप में की गयी घायल के परिजनों को इसकी सूचना दे दी गयी है़ युवक कहां से कहां जा रहा था तथा वह किस गाड़ी से गिरा था इस संबंध में जानकारी नहीं प्राप्त हो सकी है़ समाचार लिखे जाने तक युवक को बेहोशी की अवस्था में ही था़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन