पुलिस पर पथराव मामले में 100 से अधिक लोगों पर प्राथमिकी दर्ज
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :08 May 2016 4:51 AM (IST)
विज्ञापन

पंचायत चुनाव के दौरान सदर प्रखंड के साबिकपुर में किया गया था पथराव एएसपी अभियान के बयान पर किया गया प्राथमिकी दर्ज लखीसराय : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के चौथे चरण के दौरान शुक्रवार को सदर प्रखंड के साबिकपुर पंचायत में पदाधिकारियों द्वारा राशन कार्ड के आधार पर मतदान नहीं करने दिये जाने पर आक्रोशित ग्रामीणों […]
विज्ञापन
पंचायत चुनाव के दौरान सदर प्रखंड के साबिकपुर में किया गया था पथराव
एएसपी अभियान के बयान पर किया गया प्राथमिकी दर्ज
लखीसराय : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के चौथे चरण के दौरान शुक्रवार को सदर प्रखंड के साबिकपुर पंचायत में पदाधिकारियों द्वारा राशन कार्ड के आधार पर मतदान नहीं करने दिये जाने पर आक्रोशित ग्रामीणों द्वारा पदाधिकारियों से झड़प एवं पथराव किये जाने की घटना को लेकर एएसपी अभियान रजनीश कुमार के बयान के आधार पर 100 से अधिक अज्ञात लोगों पर टाउन थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी.
इस संबंध में टाउन थानाध्यक्ष राजेश रंजन ने बताया कि प्राथमिकी में पथराव करने एवं पुलिस पर फायरिंग करने का आरोप लगाया गया है. ज्ञात हो कि साबिकपुर में ग्रामीणों एवं पुलिस के बीच झड़प व पथराव की घटना हुई थी. जिसमें पुलिस की ओर से भी तीन हवाई फायरिंग की गयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










