मौका मिला तो क्षेत्र का विकास करूंगी: नीतू देवी

Published at :07 Apr 2016 6:46 PM (IST)
विज्ञापन
मौका मिला   तो क्षेत्र का विकास करूंगी: नीतू देवी

मौका मिला तो क्षेत्र का विकास करूंगी: नीतू देवी (यह खबर बुकिं ग का है)फोटो संख्या: 01-जनसंपर्क करती नीतू देवी प्रतिनिधि4कजरासूर्यगढ़ा प्रखंड के मदनपुर पंचायत की मुखिया प्रत्याशी नीतू देवी ने गुरुवार को पंचायत में जनसंपर्क अभियान चलाया. इस दौरान मतदाताओं से अपने चुनाव चिह्न कैमरा छाप पर वोट देने की अपील की. नीतू देवी […]

विज्ञापन

मौका मिला तो क्षेत्र का विकास करूंगी: नीतू देवी (यह खबर बुकिं ग का है)फोटो संख्या: 01-जनसंपर्क करती नीतू देवी प्रतिनिधि4कजरासूर्यगढ़ा प्रखंड के मदनपुर पंचायत की मुखिया प्रत्याशी नीतू देवी ने गुरुवार को पंचायत में जनसंपर्क अभियान चलाया. इस दौरान मतदाताओं से अपने चुनाव चिह्न कैमरा छाप पर वोट देने की अपील की. नीतू देवी खैरा गांव निवासी रेल कर्मी बबलू साव की पत्नी हैं. जनसंपर्क के क्रम में नीतू देवी ने कहा कि पंचायत का चहुंमुखी विकास मेरी प्राथमिकता रहेगी और इसके लिए पंचायत के लोगों से मिल कर सरकारी योजनाओं के शत-प्रतिशत क्रियान्वयन का प्रयास करूंगी. उन्होंने कहा कि यह पंचायत आज भी विकास की वाट जोह रहा है. मदनपुर पंचायत में मुखिया का पद अति पिछड़ी जाति महिला के लिए आरक्षित है और वे पंचायत के बहुसंख्यक मतदाताओं के आग्रह के बाद चुनाव मैदान में आयी हैं. जनसंपर्क के क्रम में नीतू देवी ने खैरा, महसौनी, मदनपुर, केशोपुर और सहमालपुर गांव में मतदाताओं से मिल कर अपने चुनाव अभियान का संचालन किया. मधुमेह है साइलेंट किलरविश्व स्वास्थ्य दिवस के मौके पर मधुमेह भगाओ विषय पर परिचर्चा आयोजित चिकित्सकों ने मधुमेह रोग के लक्षण व बचाव पर रखे विचार फोटो संख्या: 02-कार्यक्रम में उपस्थित चिकित्सक कजरा. माध्यमिक शिक्षक संघ भवन कस्तूरबा नगर लखीसराय के सभागार में गुरुवार को विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर रेडक्रॉस सोसाइटी व रॉटरी क्लब के संयुक्त तत्वाधान में मधुमेह भगाओ विषय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया. सोसाइटी के चेयरमेन डाॅ रामानुज प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में शिक्षकों के साथ जिले के मुख्य चिकित्सक व बुद्धिजीवियों की उपस्थिति रही. कार्यक्रम के दौरान मंच संचालन डाॅ अरुण कुमार ने किया. माध्यमिक शिक्षक संघ के सदस्य शिधेश्वर प्रसाद सिंह ने स्वागत भाषण में आगंतुकों को समय निकाल कर जागरूक करने के लिए धन्यवाद दिया. वहीं सदर अस्पताल के उपाधीक्ष डॉ मुकेश ने कहा कि एक घंटे शरीर व स्वास्थ्य को समय दें, तो मधुमेह को रोका जा सकता है. वहीं डाॅ प्रवीण ने कहा कि मधुमेह पूरे मानव समुदाय के घातक है. खाने व रहन-सहन के स्तर को सुधार कर इस घातक बीमारी से बचा जा सकता है. डाॅ अशोक कुमार सिंह ने कहा कि आगंतुक दीपक की तरह हैं, जो क्षेत्रों में जाकर मधुमेह विषय पर जागरूकता की लौ जलायेंगे. उन्होंने भरोसा जताया कि लोग मधुमेह के बारे में एक अभियान के तहत जानकारी देंगे. वहीं सोसाइटी के चेयरमैन डाॅ रामानुज ने मधुमेह को साइलेंट किलर करार देते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन के द्वारा इस पर चिंता व्यक्त करने की बात कही. उन्होंने कहा कि गरीब, अमीर सभी देशों में लोग मधुमेह से ग्रसित हो रहे हैं. उन्होंने बच्चों को भारी बस्ते ढोने को भी नयी पीढ़ी को डायबीटिज की ओर ढकेलने वाला बताया. इस अवसर पर लखीसराय सदर अस्पताल चिकित्सक डाॅ विजय कुमार ने मधुमेह भगाओ कार्यक्रम के अंतर्गत सदर अस्पताल में सुबह 08 बजे से 02 बजे तक व अपराह्न तीन से सात बजे तक मुफ्त मधुमेह जांच की सुविधा उपलब्ध रहने की जानकारी दी. कार्यक्रम के अंत में संघ के संयुक्त प्रमंडलीय सचिव वृजनंदन सिंह ने स्वास्थ्य की चिंता व चिंतन के लिए सभी को जागरूक रहने की सलाह देते हुए चिकित्सकों का धन्यवाद ज्ञापन किया. मौके पर युवा सचिव संजीत कुमार ने चिकित्सकों से मधुमेह के बचाव से जुड़ा परामर्श जन जन तक फैलाने की अपील की. मौके पर समाज सेवी प्रमोद शर्मा, खेमयू नेता श्रीराम भगत, नवीन कुमार, डाॅ खालिद अंसारी, सोसाइटी के उपाध्यक्ष अरविंद कुमार भारती सहित अन्य उपस्थित थे. शिक्षक संघ के संस्थापक की 17 वीं पुण्यतिथि मनायी गयीफोटो संख्या: 03-तैल चित्र पर माल्यार्पण करते शिक्षकगण लखीसरायबिहार राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ के संस्थापक व पूर्व राज्य उपाध्यक्ष स्व जनार्दन प्रसाद सिंह की 17वीं पुण्यतिथि गुरुवार को माध्यमिक शिक्षक संघ कार्यालय लखीसराय मनी. इस दौरान उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गयी. मौके पर एटक के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ट्रेड यूनियन नेता प्रमोद शर्मा ने कहा कि स्व जनार्दन बाबू माध्यमिक शिक्षक संघ के दधिचि थे. वे जीवन पर्यंत संघ के लिए संघर्ष करते रहे. उनके प्रयास से स्कूलों का सरकारी करण हुआ. संघ के अवकाश प्राप्त नेता सिंधेश्वर प्रसाद सिंह ने स्व जनार्दन प्रसाद सिंह को शिक्षक संघ का रचनाकार नेता बताते हुए कहा कि उन्होंने शिक्षकों की मांग के चलते कई बार भूखे रह कर पुलिस की लाठी भी खायी और जेल भी गये. मौके पर संघ के संयुक्त सचिव बीएन सिंह, डाॅ प्रवीण कुमार, डाॅ रामानुज प्रसाद सिंह, श्रीराम भगत, हरेराम आदि उपस्थित थे. डीएम के जनता दरबार में 26 फरियादियों ने लगायी गुहार लखीसराय समाहरणालय में गुरुवार को जिलाधिकारी उदय कुमार सिंह ने अपने कक्ष में जनता दरबार आयोजित किया. इसमें सात प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों से आये कुल 26 फरियादियों ने गुहार लगायी. लखीसराय शर्मा गांव के प्रिंस कुमार का कहना था कि उनके पिता की अपहरण कर हत्या कर दी गयी है. शव भी अब तक नहीं मिला. गरीबी के कारण पढ़ाई नहीं कर पा रहा हूं. उसने पढ़ाई के लिए सरकारी सहायता की गुहार लगायी. सूर्यगढ़ा प्रखंड के पीरी बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत लोशघानी निवासी राजेश मिश्रा का कहना था कि पीरीबाजार थाना के जमादार मनोज कुमार की उपस्थिति में मेरा नवनिर्मित छज्जा, मुकेश कुमार, राकेश कुमार, गणेश कुमार ने तोड़ दिया. नगर पंचायत बड़हिया की वार्ड पार्षद हीरा देवी ने खाद्य सुरक्षा योजना के तहत छूटे हुए परिवारों को कार्ड आवंटन के बावजूद खाद्यान्न नहीं मिलने की बात कही व खाद्यान्न देने की गुहार लगायी. उनका कहना था कि अक्तूबर-नवंबर के अनाज का भी उठाव हो चुका है, लेकिन अप्रैल माह तक एक माह का दिया गया. अशोक धाम चौकी निवासी डेजी देवी ने विजय सिंह से खुद व परिवार को खतरा होने की आशंका जताते हुए सुरक्षा की गुहार लगायी. उन्होंने कहा कि विजय सिंह ने गाड़ी व थ्रेशर रंगदारी कर रोक रखा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन