खुलेगा एक और कंट्रोल रूम

Published at :07 Apr 2016 5:03 AM (IST)
विज्ञापन
खुलेगा एक और कंट्रोल रूम

लखीसराय : राज्य में मंगलवार से पूर्ण शराब बंदी की घोषणा के बाद जिला प्रशासन एवं उत्पाद विभाग जिले को पूर्णत: शराब मुक्त करने की दिशा में लगातार प्रयासरत है. मंगलवार की शाम मुख्य सचिव एवं डीजीपी ने जिलाधिकारी उदय कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार व उत्पाद अधीक्षक पराशर शर्मा से जिले में शराब […]

विज्ञापन

लखीसराय : राज्य में मंगलवार से पूर्ण शराब बंदी की घोषणा के बाद जिला प्रशासन एवं उत्पाद विभाग जिले को पूर्णत: शराब मुक्त करने की दिशा में लगातार प्रयासरत है. मंगलवार की शाम मुख्य सचिव एवं डीजीपी ने जिलाधिकारी उदय कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार व उत्पाद अधीक्षक पराशर शर्मा से जिले में शराब बंदी के बारे में चर्चा की. मुख्य सचिव ने जिला प्रशासन को पुरानी बाजार स्थित उत्पाद विभाग के पुराने भवन में कंट्रोल रूम खोलने का निर्देश दिया है.

उत्पाद अधीक्षक पराशर शर्मा ने बताया कि इसके लिए दूरसंचार विभाग को पत्र लिख कर कनेक्शन के लिए आवेदन किया जा रहा है. वहीं उन्होंने कहा कि शराब बंदी की घोषणा के बाद 31 मार्च की रात अनुज्ञप्ति धारी के दुकान से जब्त विदेशी शराब को बिबरेज के डिपो प्रबंधक को जमा लेने के लिए कहा गया, लेकिन उन्होंने जमा नहीं लिया. इस कारण उत्पाद विभाग ने अपने विभाग से दिशा निर्देश मांगा है. उत्पाद अधीक्षक पराशर शर्मा ने बताया कि लगभग छह हजार लीटर विदेशी शराब है, जबकि 57 लीटर बीयर जब्त किया गया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन