छापेमारी में पांच पेटी बीयर बरामद

छापेमारी में पांच पेटी बीयर बरामद सोनो. थाना क्षेत्र के केवाली गांव में बुधवार को थाना की पुलिस ने छापेमारी कर पांच पेटी में रखे गए लगभग साठ बीयर भरी बोतल को जब्त किया है़ गुप्त सूचना के आधार पर केवाली गांव स्थित नीलमणि सिंह के आटा चक्की दुकान में थानाध्यक्ष दीपक कुमार के नेतृत्व […]
छापेमारी में पांच पेटी बीयर बरामद सोनो. थाना क्षेत्र के केवाली गांव में बुधवार को थाना की पुलिस ने छापेमारी कर पांच पेटी में रखे गए लगभग साठ बीयर भरी बोतल को जब्त किया है़ गुप्त सूचना के आधार पर केवाली गांव स्थित नीलमणि सिंह के आटा चक्की दुकान में थानाध्यक्ष दीपक कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने छापेमारी कर पांच पेटी बीयर को बरामद कर जब्त किया है़ जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि पुलिस के पहंुचन के पूर्व ही सब लोग भाग गये थे. इस कारण किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी़ उन्होंने बताया कि सुसंगत धारा के तहत इस संदर्भ में प्राथमिकी दर्ज की जायेगी़ बताते चलें कि बिहार में शराब पर पूरी तरह से बंदी के बाद पुलिस द्वारा लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










