पुराने सफाई कर्मियों ने किया काम बाधित, खदेड़ा

Published at :05 Apr 2016 2:34 AM (IST)
विज्ञापन
पुराने सफाई कर्मियों ने किया काम बाधित, खदेड़ा

लखीसराय : शहर में सफाई को लेकर सोमवार को गतिरोध बना रहा. शहर के वार्ड नंबर 20 किऊल बस्ती मुसहरी में पूर्व से मास्टर रोल व एनजीओ द्वारा कार्यरत सफाई कर्मियों ने नये एनजीओ के माध्यम से कार्यरत मजदूरों को सफाई कार्य से रोकते हुए खदेड़ दिया. इसके बाद चार एनजीओ संवेदक ने खुद गंदगी […]

विज्ञापन

लखीसराय : शहर में सफाई को लेकर सोमवार को गतिरोध बना रहा. शहर के वार्ड नंबर 20 किऊल बस्ती मुसहरी में पूर्व से मास्टर रोल व एनजीओ द्वारा कार्यरत सफाई कर्मियों ने नये एनजीओ के माध्यम से कार्यरत मजदूरों को सफाई कार्य से रोकते हुए खदेड़ दिया. इसके बाद चार एनजीओ संवेदक ने खुद गंदगी को खुद हटाने का कार्य शुरू कर दिया और कार्य में हो रही परेशानी को लेकर डीएम से सफाई कार्य के लिए सुरक्षा की मांग की.

इस संबंध में मानवाधिकार एवं महिला जन जागरण सेवा संस्थान के मनोज रविदास, महिला विकास आश्रय के आशीष अमर, पियूष सत्यम सेवा संस्थान के पिंटु एवं मोती मंडल, महिला विकास परिषद किऊल बस्ती के विनय शंकर सिंह के द्वारा संयुक्त रूप से कार्यपालक अभियंता को आवेदन देकर पूर्व से मास्टर रोल पर कार्यरत मजदूरों के समस्याओं का समाधान करते हुए सफाई उपकरण एवं वाहन उपलब्ध कराते हुए नये सफाई कर्मियों को सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराने की मांग की है. उन्होंने बताया कि संस्था के द्वारा पहली अप्रैल से आवंटित वार्ड में मजदूरों को भेजा जा रहा है,

लेकिन पुराने मजदूरों के द्वारा प्रति दिन गाली गलौज एवं मारपीट की जा रही है. इस कारण स्थिति विस्फोटक बनी हुई है. कभी भी अप्रिय घटना हो सकती है. नगर प्रशासन एवं सशक्त स्थायी समिति के द्वारा इस जटिल समस्या को लेकर ठोस कदम उठाने की मांग की है. उन्होंने कहा कि सफाई कर्मियों के द्वारा नगर परिषद से सफाई का सामान भी निकालने नहीं दिया जा रहा है.

बोले नप कार्यपालक पदाधिकारी
नप पदाधिकारी संतोष कुमार रजक ने बताया कि समस्या के शीघ्र समाधान के लिए विभाग के कर्मियों के साथ विचार किया जायेगा. उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी तो पुराने मजदूरों के खिलाफ विभाग ठोस कदम उठाने को मजबूर हो जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन