मारपीट में छह घायल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :26 Mar 2016 7:26 AM (IST)
विज्ञापन

लखीसराय : बुधवार की देर रात को होली पर्व के दिन शहर के टाउन थाना क्षेत्र के समीप भोला टोला गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट में छह लोगों के घायल होने की सूचना है. सभी का इलाज स्थानीय सदर अस्पताल में कराया गया. इसमें दो की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों द्वारा पटना […]
विज्ञापन
लखीसराय : बुधवार की देर रात को होली पर्व के दिन शहर के टाउन थाना क्षेत्र के समीप भोला टोला गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट में छह लोगों के घायल होने की सूचना है. सभी का इलाज स्थानीय सदर अस्पताल में कराया गया. इसमें दो की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों द्वारा पटना रेफर कर दिया गया.
घटना के संबंध में बताया जाता है कि गांव के तीन युवक बाइक पर सवार हो अपने गांव जा रहे थे. रास्ते में तीनों युवकों के साथ गांव के युवकों की कहा सुनी हो गयी. जिसके बाद बीच तनाव उत्पन्न हो गया.
तनाव के दोरान हुई मारपीट में छह लोग घायल हो गये. सभी घायलों को सदर अस्पताल में भरती कराया गया. घायलों में राजेश कुमार व सनोज कुमार के अलावे अन्य लोग शामिल हैं. घटना के संबंध में थानाध्यक्ष ने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
गोली लगने से एक घायल : लखीसराय. मंगलवार की रात हलसी थाना क्षेत्र के कुमैठा गांव में आपसी विवाद को लेकर बच्चे में हुई कहा सुनी के बाद दो पक्षों में मारपीट हो गयी. इसमें एक पक्ष के द्वारा दहशत फैलाने के लिए चलायी गयी गोली से एक युवक घायल हो गया.
स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल का हलसी पीएचसी में प्राथमिक उपचार कराया गया, जहां से चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए जमुई रेफर कर दिया. इस संबंध में हलसी थानाध्यक्ष गौतम कुमार ने बताया कि मारपीट के दौरान एक युवक के घायल होने की सूचना मिली है. विशेष जानकारी के लिए जांच की जा रही है. वही बाइक दुर्घटना में एक युवक की मौत हुई है. जिसकी पहचान कवैया थाना के हसनपुर निवासी के ऑटो चालक के रूप में की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










