सर्राफा संघ की बैठक, प्रखंड कमेटी को किया भंग

Published at :23 Mar 2016 5:56 AM (IST)
विज्ञापन
सर्राफा संघ की बैठक, प्रखंड कमेटी को किया भंग

परबत्ता : प्रखंड मुख्यालय के परबत्ता हाट पर जिला सर्राफा व्यवसायी संघ की एक बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता अशोक सर्राफ ने किया. मौके पर संगठन के सदस्यों ने केन्द्र सरकार द्वारा सर्राफा व्यापार पर लगाये गये एक्साइज ड्यूटी के प्रभावों पर चर्चा की गयी. बैठक में खगड़िया, महेशखूंट, राटन, गोगरी, सलारपुर, महदीपुर,बन्देहरा […]

विज्ञापन

परबत्ता : प्रखंड मुख्यालय के परबत्ता हाट पर जिला सर्राफा व्यवसायी संघ की एक बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता अशोक सर्राफ ने किया. मौके पर संगठन के सदस्यों ने केन्द्र सरकार द्वारा सर्राफा व्यापार पर लगाये गये एक्साइज ड्यूटी के प्रभावों पर चर्चा की गयी. बैठक में खगड़िया, महेशखूंट, राटन, गोगरी, सलारपुर, महदीपुर,बन्देहरा तथा परबत्ता बाजार के सर्राफा व्यवसायियों ने भाग लिया.

बैठक में संघ के परबत्ता अध्यक्ष की अनुपस्थिति पर क्षोभ व्यक्त किया गया तथा संघ के जिला कोर कमेटी ने प्रखंड कमेटी को भंग कर दिया. प्रखंड के संघ के पुनर्गठित होने तक गोगरी कमेटी के द्वारा संचालित करने का आदेश पारित किया. मौके पर सुबोध पोद्दार, राजकिशोर, राधेश्याम, विजय,नटवर, चन्दन, विद्यानंद, संजीव समेत दर्जनों सर्राफा व्यवसायी उपस्थित थे.

नौकरी के नाम पर ठगी की शिकायत: बेलदौर. प्रखंड क्षेत्र के कुर्बन पंचायत अंर्तगत सठमा गांव में ममता की नौकरी दिलाने के नाम पर आशा द्वारा एक महिला से दो हजार रुपए ठगी का मामला प्रकाश में आया है. सठमा गांव के रामस्वरुप राम ने गांव की ही आशा पर आरोप लगाते हुए कहा है
कि छह माह पूर्व उक्त आशा ने ममता की नौकरी दिलाने का आश्वासन देकर नकद दो हजार रुपए ले लिया, लेकिन नौकरी नहीं मिलने पर जब राशि की मांग की तो टाल मटोल किया जा रहा है. इस संबंध में आवेदक ने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को आवेदन देकर मामले की जांच कर कार्रवाई करने का अनुरोध किया है.वहीं शिकायत पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने मामले की जांच का जिम्मा बीएचएम को सौंप दिया है.
प्राथमिकी दर्ज: बेलदौर. थाना क्षेत्र के महिनाथनगर पंचायत के भोलादास बासा गांव में आपसी रंजिश के कारण मुखिया अभ्यर्थी विजय शर्मा के साथ मारपीट कर मोबाइल व नकदी लूट लिये जाने की प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. इसको ले पीड़ित ने थाना में आवेदन देकर छह लोगों को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है. थानाध्यक्ष शशि कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है.
एक गिरफ्तार: महेशखूंट. थाना क्षेत्र के पंचमुखी चौक के समीप से रणवीर कुमार को गिरफ्तार किया गया है. थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि शक के आधार पर गोगरी निवासी रणवीर को गिरफ्तार किया गया है. रणवीर के विरुद्ध कई मामले दर्ज हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन