शांति-व्यवस्था व शराबबंदी के पालन पर होगी पुलिस की नजर

Published at :21 Mar 2016 5:24 AM (IST)
विज्ञापन
शांति-व्यवस्था व शराबबंदी के पालन पर होगी पुलिस की नजर

लखीसराय : रंगों का त्योहार होली को लेकर जिले के पीरी बाजार थाना में एसएचओ सह इंस्पेक्टर विनोद राम की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई. इसमें होली का त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से मनाने, शराबबंदी के निर्देश का पालन करने आदि पर चर्चा हुई. थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रेम व भाईचारे के इस पवित्र […]

विज्ञापन

लखीसराय : रंगों का त्योहार होली को लेकर जिले के पीरी बाजार थाना में एसएचओ सह इंस्पेक्टर विनोद राम की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई. इसमें होली का त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से मनाने, शराबबंदी के निर्देश का पालन करने आदि पर चर्चा हुई. थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रेम व भाईचारे के इस पवित्र त्योहार में शांति व्यवस्था बनाये रखने को लेकर विचार-विमर्श किया गया. उन्होंने बताया कि होली में शराब पीकर हुड़दंग करने वालों पर विशेष नजर रखी जायेगी. बैठक में स्थानीय जनप्रतिनिधियों व बुद्धिजीवियों ने हिस्सा लिया.

इधर पिपरिया थाना में एसएचओ आशुतोश कुमार की देखरेख में व सीओ पिपरिया आशुतोष कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई जिसमें होली के मौके पर शांति व्यवस्था बनाये रखने पर विचार-विमर्श किया गया. मौके पर जिप सदस्य बृजनंदन शर्मा उर्फ ढिल्लन सिंह, ओलीपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि योगी सिंह सहित कई लोग शामिल हुए. हलसी थाना में एसएचओ गौतम कुमार की देखरेख में व अंचलाधिकारी उपेंद्र कुमार की अध्यक्षता में हुई शांति समिति की बैठक में सर्किल इंस्पेक्टर रामनिवास मुख्य रूप से शामिल हुए. सूर्यगढ़ा प्रतिनिधि के अनुसार होली पर्व को शांति पूर्ण तरीके से मनाने को लेकर रविवार को सूर्यगढ़ा थाना में शांति समिति की बैठक सूर्यगढ़ा बीडीओ धर्मवीर कुमार प्रभाकर की अध्यक्षता में आयोजित की गई. आयोजित बैठक में पुलिस प्रशासन के द्वारा शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए उपस्थित लोगों से विचार विमर्श किया. मौके पर एसएचओ नीरज कुमार, स्थानीय चेंबर के अध्यक्ष रवि शंकर सिंह अशोक आदि मौजूद थे.
वही कजरा प्रतिनिधि के अनुसार थाना के प्रांगण में एसएचओ रंजीत कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई जिसमें बुधौली बनकर पंचायत के मुखिया पंकज कुमार सिंह, श्री किशुन पंचायत के मुखिया श्याम सुंदर पांडे, अजय मंडल, बैजू सहित कई लोग थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन