अवैध उत्खनन मामले में 14 गिरफ्तार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :20 Mar 2016 6:14 AM (IST)
विज्ञापन

लखीसराय : लखीसराय, कवैया व हलसी पुलिस की संयुक्त छापेमारी में जमुई-लखीसराय मुख्य मार्ग के तेतरहट एवं गुणसागर गांव के बीच मुख्य सड़क पर अवैध रूप से बालू उत्खनन कर ले जा रहे छह ट्रैक्टर को जब्त कर 13 लोगों को हिरासत में लिया गया. वहीं चितरंजन रोड से अवैध बालू ले जा रहे एक […]
विज्ञापन
लखीसराय : लखीसराय, कवैया व हलसी पुलिस की संयुक्त छापेमारी में जमुई-लखीसराय मुख्य मार्ग के तेतरहट एवं गुणसागर गांव के बीच मुख्य सड़क पर अवैध रूप से बालू उत्खनन कर ले जा रहे छह ट्रैक्टर को जब्त कर 13 लोगों को हिरासत में लिया गया. वहीं चितरंजन रोड से अवैध बालू ले जा रहे एक ट्रैक्टर को जब्त कर चालक को हिरासत में लिया गया है. यह बातें शनिवार को अपने कार्यालय कक्ष में एसपी अशोक कुमार सिंह ने प्रेसवार्ता के दैारान कही.
अवैध उत्खनन मामले…
उन्होंने कहा कि बिहार सरकार के सख्त निर्देश के बावजूद बालू माफिया रात में अवैध उत्खनन करते हैं. इसकी शिकायत भी मिली. इसी के आधार पर हलसी थानाध्यक्ष गौतम कुमार, लखीसराय थानाध्यक्ष राजेश रंजन व कवैया पुलिस की संयुक्त रूप से धावा दल गठित की गयी. धावा दल ने शनिवार की तड़के बालू उत्खनन कर ले जा रहे सात ट्रैक्टर व चार बाइक, चार मोबाइल के साथ 14 लोगों को अवैध रूप से बालू उत्खनन के आरोप में गिरफ्तार किया.
कार्रवाई के क्रम में कुछ लोग भाग भी गये. इनके खिलाफ पुलिस अनुसंधान कर रही है. उन्होंने बताया कि ट्रैक्टर के आगे बाइक से रेकी की जाती थी. पुलिस के बारे में संदेह होते ही ट्रैक्टर को उचित स्थान पर रोक लिया जाता था. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार लोगों में अधिक यादव, पिंटू कुमार, दीपक कुमार, देवनंदन साह, बबलू कुमार, राज किशोर यादव, उदय यादव, गुलशन कुमार, डब्ल्यू यादव, दिलखुश कुमार,
दिवाकर कुमार, सुकेश कुमार, शंभु कुमार व उधो यादव शामिल हैं. उन्होंने कहा कि अवैध खनन के खिलाफ लगातार पुलिस की ओर से छापेमारी की जायेगी. किसी भी हालत में बालू का अवैध उत्खनन रोका जायेगा. मौके पर एसडीपीओ पंकज कुमार, टाउन थानाध्यक्ष राजेश रंजन, हलसी थानाध्यक्ष गौतम कुमार मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










