परेशानी . ट्रैफिक कंट्रोल में तैनात पुलिसकर्मियों का छूट रहा पसीना
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :03 Mar 2016 1:23 AM (IST)
विज्ञापन

जाम से हलकान हैं शहर के लोग परीक्षा के मौसम में इन दिनों शहर में जगह-जगह जाम के कारण परेशानी बनी हुई है. परीक्षा अवधि के दौरान वाहनों की संख्या में इजाफा होने की वजह से शहर की सड़कों पर वाहन चलने की बजाय रेंगते नजर आते हैं. लखीसराय : लखीसराय जिले के शहर की […]
विज्ञापन
जाम से हलकान हैं शहर के लोग
परीक्षा के मौसम में इन दिनों शहर में जगह-जगह जाम के कारण परेशानी बनी हुई है. परीक्षा अवधि के दौरान वाहनों की संख्या में इजाफा होने की वजह से शहर की सड़कों पर वाहन चलने की बजाय रेंगते नजर आते हैं.
लखीसराय : लखीसराय जिले के शहर की मुख्य सड़क पर जहां-तहां जाम के कारण परेशानी बनी हुई है. ट्रैफिक कंट्रोल में लगी पुलिस जाम से निबटने में हांफती नजर आती है. शहर के लोगों के मुताबिक अभी मैट्रिक की परीक्षा भी शुरू होनेवाली है. ऐसे में परेशानी और बढ़ेगी.
लोगों के मुताबिक शहर की संकरी सड़कों पर जहां-तहां गलत तरीके से वाहन खड़ी कर देने की वजह से परेशानी हो रही है. ट्रैफिक प्रभारी विनोद ठाकुर के मुताबिक शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को व्यवस्थित रखने के लिए प्रयास किया जा रहा है, लेकिन इसमें शहर के लोगों के अलावे स्थानीय पुलिस प्रशासन के सहयोग की भी आवश्यकता है. परीक्षा के कारण थोड़ी परेशानी बनी हुई है.
ओवरटेक करने की वजह से हो रहा हादसा
वाहनों की तेज गति व एक-दूसरे से आगे बढ़ने की होड़ में सड़क हादसे की संभावना काफी बढ़ जाती है. चालक ट्रैफिक नियमों को ताक पर रखकर बेतरतीब तरीके से वाहन चलाते हैं. शाम ढलते ही परेशानी और बढ़ जाती है. लोग जहां-तहां गृह निर्माण की सामग्री रखकर सड़क का अतिक्रमण किये हुए हैं. शादी-ब्याह के मौसम में सड़कों पर वाहनों की संख्या में अप्रत्याशित वृद्धि की वजह से सड़कों पर ट्रैफिक लोड काफी बढ़ गया है व सड़कें जानलेवा साबित हो रही है. सड़क पर हर वक्त खतरे का अंदेशा बना रहता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










