जमीन विवाद में सात लोग जख्मी, अस्पताल में भरती
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :02 Mar 2016 2:20 AM (IST)
विज्ञापन

लखीसराय : जिले के चानन थाना क्षेत्र अंतर्गत मननपुर बाजार में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई. जिसमें सात लोग घायल हो गये. घायलों का इलाज सदर अस्पताल में किया गया. जानकारी के अनुसार कामेश्वर मोदी और कार्तिक वर्मा के बीच मारपीट हुई. इसमें रजनीश कुमार, कार्तिक वर्मा, भूपेश कुमार, रूपेश कुमार, […]
विज्ञापन
लखीसराय : जिले के चानन थाना क्षेत्र अंतर्गत मननपुर बाजार में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई. जिसमें सात लोग घायल हो गये. घायलों का इलाज सदर अस्पताल में किया गया. जानकारी के अनुसार कामेश्वर मोदी और कार्तिक वर्मा के बीच मारपीट हुई. इसमें रजनीश कुमार, कार्तिक वर्मा, भूपेश कुमार, रूपेश कुमार, ललिता देवी, जानकी देवी, फूलवा देवी घायल हो गयी. घायलों को स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सदर अस्पताल में इलाज के लिए भरती कराया गया.
जमीन विवाद में दो जख्मी
चानन. स्थानीय थाना अंतर्गत मननपुर बाजार में जमीन विवाद में बंटी वर्मा, कार्तिक वर्मा व कामेश्वर मोदी, दामोदर मोदी के बीच मंगलवार की सुबह मारपीट हो गयी. जिसमें कार्तिक वर्मा तथा बंटी वर्मा आंशिक रूप से जख्मी हो गये. जानकारी के अनुसार दामोदर मोदी के पिता यमुना मोदी के द्वारा 1931 में नथुनी राम से जमीन खरीदी गयी थी. जिस पर भवन निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया था और कुछ कार्य बच गया था उसे पूरा किया जा रहा था.
इसी बीच कार्तिक वर्मा व बंटी वर्मा अपने परिजनों के साथ आये और कार्य स्थल पर काम कर रहे मजदूरों तथा कामेश्वर मोदी, दामोदर मोदी तथा अन्य परिजनों को बुरी तहर पीटा. इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी गयी. घटना स्थल पर पुलिस ने पहुंच कर मामले को शांत किया. इस संबंध में चानन थानाध्यक्ष केडी प्रसाद ने बताया कि घायल का फर्द बयान कवैया पुलिस के द्वारा लिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










