नप अध्यक्ष पद को लेकर पार्षदों में सरगरमी तेज
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :02 Mar 2016 2:19 AM (IST)
विज्ञापन

नप अध्यक्ष की सीट महिला के लिए आरक्षित लखीसराय : पूर्व नप अध्यक्ष शशि देवी के खिलाफ अविश्वास मत होने के बाद से सभी वार्ड पार्षद अध्यक्ष पद के लिए अपने-अपने पक्ष में करने के लिये जुट गये हैं. वर्तमान में अभी वार्ड संख्या आठ की पार्षद रिंकु कुमारी, वार्ड संख्या दो की पार्षद पार्वती […]
विज्ञापन
नप अध्यक्ष की सीट महिला के लिए आरक्षित
लखीसराय : पूर्व नप अध्यक्ष शशि देवी के खिलाफ अविश्वास मत होने के बाद से सभी वार्ड पार्षद अध्यक्ष पद के लिए अपने-अपने पक्ष में करने के लिये जुट गये हैं. वर्तमान में अभी वार्ड संख्या आठ की पार्षद रिंकु कुमारी, वार्ड संख्या दो की पार्षद पार्वती देवी, वार्ड 22 की पार्षद साधना देवी सहित दो और पार्षद का नाम अध्यक्षा पद के लिए सामने आ रहा है. अध्यक्ष पद पर महिला सीट के आरक्षित होने के कारण अन्य वार्ड पार्षद अभी पीछे हटे हुए हैं.
ज्ञात हो कि 24 फरवरी को नगर भवन में आयोजित नप की अविश्वास प्रस्ताव के दौरान 33 वार्ड पार्षद में 27 ने भाग लिया जिसमें 24 मत अध्यक्ष के खिलाफ डाला गया था, जबकि वार्ड पार्षद प्रवीण कुमार चक्रवर्ती व प्रकाश महतो ने चुनाव का बहिष्कार किया. अध्यक्ष पद पर काबिज होने के लिए वार्ड पार्षद एक दूसरे से संपर्क करने में लगे हुए हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










