सूर्यगढ़ा विकास परिषद ने 23 मार्च को होली नहीं मनाने का लिया निर्णय

Published at :02 Mar 2016 2:19 AM (IST)
विज्ञापन
सूर्यगढ़ा  विकास परिषद ने 23 मार्च को होली नहीं मनाने का लिया निर्णय

मेदनीचौकी : शहीदे आजम भगत सिंह के शहादत दिवस पर सूर्यगढ़ा विकास परिषद द्वारा होली का जश्न नहीं मनाने का निर्णय लिया गया है. इस बार 23 मार्च को होली पर्व है. जबकि 23 मार्च को ही शहीद ए आजम भगत सिंह को अंग्रेजों ने फांसी पर लटकाया था. परिषद के नियोजक नवीन सिंह ने […]

विज्ञापन

मेदनीचौकी : शहीदे आजम भगत सिंह के शहादत दिवस पर सूर्यगढ़ा विकास परिषद द्वारा होली का जश्न नहीं मनाने का निर्णय लिया गया है. इस बार 23 मार्च को होली पर्व है. जबकि 23 मार्च को ही शहीद ए आजम भगत सिंह को अंग्रेजों ने फांसी पर लटकाया था. परिषद के नियोजक नवीन सिंह ने कहा कि परिषद के सभी सदस्य उस दिन लवली प्रिंट में एकत्रित होकर शहीदे आजम भगत सिंह का शहादत दिवस मनायेंगे. भगत सिंह राजगुरु व सुखदेव के चित्रों पर माल्यार्पण कर उनकी शहादत को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि देंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन