सड़क बना वाहन पड़ाव

Published at :23 Feb 2016 7:45 AM (IST)
विज्ञापन
सड़क बना वाहन पड़ाव

बढ़ी परेशानी. एनएच 80 पर कैसे हो सुरक्षित यात्रा लखीसराय : सुरक्षित यात्रा के लिए किये जा रहे तमाम प्रयास व्यवस्था के आगे दम तोड़ते नजर आते हैं. एनएच 80 के चौड़ीकरण के बाद आस जगी कि इस सड़क पर आवागमन सुलभ व सुरक्षित होगा, लेकिन सुविधा बढ़ने के साथ परेशानी भी बढ़ गयी. सड़क […]

विज्ञापन
बढ़ी परेशानी. एनएच 80 पर कैसे हो सुरक्षित यात्रा
लखीसराय : सुरक्षित यात्रा के लिए किये जा रहे तमाम प्रयास व्यवस्था के आगे दम तोड़ते नजर आते हैं. एनएच 80 के चौड़ीकरण के बाद आस जगी कि इस सड़क पर आवागमन सुलभ व सुरक्षित होगा, लेकिन सुविधा बढ़ने के साथ परेशानी भी बढ़ गयी. सड़क पर बड़े वाहनों का कब्जा बढ़ गया.
हालात ये है कि सड़क चौड़ी होने के बावजूद भी मुसीबत कम नहीं हुई. जगह-जगह वाहन चालक सड़क पर ट्रक व ट्रैक्टर लगा देते हैं. इससे सड़क संकीर्ण एवं असुरक्षित हो गयी है. लखीसराय-सूर्यगढ़ा पथ पर किऊल मोड़, गढ़ी गांव, अलीनगर, निस्ता गांव आदि के समीप कतारबद्ध लगे ट्रक-ट्रैक्टर के कारण अघोषित वाहन पड़ाव बना नजर आता है. इससे खास कर रात में हादसे की आशंका बनी रहती है.
शहर में पार्किंग नहीं होने से भी परेशानी
शहर में निजी वाहनों, बाइक आदि की पार्किंग की व्यवस्था नहीं है. खरीदारी के लिए आये लोग वाहनों एवं बाइक को सड़क पर ही खड़ी कर रहे हैं. सड़क के अतिक्रमण की वजह से लोगों का पैदल चलना भी दूभर हो रहा है.
नहीं होती है कार्रवाई
शहर के मुख्य सड़क पर ही वाहन स्टैंड का संचालन होने से परेशानी बनी हुई है. विद्यापीठ चौक पर सड़क पर ही ऑटो व छोटे वाहन का पड़ाव संचालित हो रहा है. यहां वाहन चालकों की मनमानी चलती है.
स्थानीय प्रशासन या ट्रैफिक पुलिस मूक दर्शक बनी नजर आती है. ऑटो चालक बीच सड़क पर ही ऑटो खड़ी कर यात्री का इंतजार करते रहते हैं. शहीद द्वार के समीप भी कमोबेश यही स्थिति बनी रहती है. इससे अक्सर जाम की समस्या बन रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन