विद्युत तार टूट कर गिरने से रेल यातायात बाधित

Published at :10 Feb 2016 4:05 AM (IST)
विज्ञापन
विद्युत तार टूट कर गिरने से रेल यातायात बाधित

बड़हिया : पूर्व मध्य रेलवे दानापुर मंडल के बड़हिया रेलवे स्टेशन के हावड़ा इंड में स्टार्टर सिगनल के पास रेलवे ट्रैक पर लगा विद्युत तार टूट जाने से यातायात बाधित हो गया है. बड़हिया स्टेशन पर कार्यरत उप स्टेशन प्रबंधक प्रेम कुमार ने बताया कि मंगलवार की शाम चार बजे ट्रेन परिचालन करनेवाला विद्युत तार […]

विज्ञापन

बड़हिया : पूर्व मध्य रेलवे दानापुर मंडल के बड़हिया रेलवे स्टेशन के हावड़ा इंड में स्टार्टर सिगनल के पास रेलवे ट्रैक पर लगा विद्युत तार टूट जाने से यातायात बाधित हो गया है. बड़हिया स्टेशन पर कार्यरत उप स्टेशन प्रबंधक प्रेम कुमार ने बताया कि मंगलवार की शाम चार बजे ट्रेन परिचालन करनेवाला विद्युत तार टूट गया. जिसके कारण यातायात ठप हो गया है. आनंद विहार से चल कर भागलपुर को जानेवाली 12368 डाउन विक्रमशीला एक्सप्रेस हथीदह स्टेशन पर घंटों से खड़ी रही. दानापुर मंडल कंट्रोल को तत्काल सूचना दी गयी. तार टूटने से डाउन लाइन पर चलनेवाली बलिया सियालदह एक्सप्रेस सहित कई प्रमुख गाड़ी का परिचालन बाधित है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन