स्कूल से लौट रही छात्रा को ट्रक ने रौंदा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :08 Feb 2016 1:20 AM (IST)
विज्ञापन

सड़क पर बेलगाम ट्रक ने एक बार फिर उत्पात िदखाया व एक छात्रा को मौत की नींद सुला दी. इस हादसे में एक अन्य छात्रा गंभीर रूप से जख्मी है व अस्पताल में इलाजरत है. खैरा : खैरा-सोनो मुख्य मार्ग पर थाना क्षेत्र के हाई स्कूल मोड के पास रविवार दोपहर तेज रफ्तार ट्रक के […]
विज्ञापन
सड़क पर बेलगाम ट्रक ने एक बार फिर उत्पात िदखाया व एक छात्रा को मौत की नींद सुला दी. इस हादसे में एक अन्य छात्रा गंभीर रूप से जख्मी है व अस्पताल में इलाजरत है.
खैरा : खैरा-सोनो मुख्य मार्ग पर थाना क्षेत्र के हाई स्कूल मोड के पास रविवार दोपहर तेज रफ्तार ट्रक के चपेट में आ जाने से 10 वीं कक्षा की एक छात्रा की मौत एवं एक छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गयी. दोनों छात्रा परियोजना हाई स्कूल खैरा से पढ़ कर गायत्री आवासीय विद्यालय कोचिंग करने के लिए जा रही थी, तभी जमुई की ओर से आ रही ट्रक ने रौंद डाला. मृतक छात्रा की शिनाख्त थाना क्षेत्र के केंडीह निवासी रामचंद्र राम की पुत्री महिमा कुमारी 14 वर्षीय व दूसरी छात्रा घायल नरियाना चाचो के छोटन साव की पुत्री सुनीता कुमारी 15 वर्षीय के रूप में की गयी. घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के घर में कोहराम मच गया.
लोग आनन-फानन में घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े. स्थानीय ग्रामीणों की सहायता से दोनों घायल छात्राओं को खैरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. जहां महिमा कुमारी की मृत्यु स्वास्थ्य केंद्र में हो गयी. दूसरी छात्रा सुनीता कुमारी बेहतर ईलाज के लिए जमुई सदर अस्पताल भेज दिया. वहीं ग्रामीणों की सहायता से ट्रक एवं चालक वाहन को पकड़ कर थाना हवाले कर दिया. इधर मृतक के परिजन एवं घायल छात्रा के परिजन स्थानीय आक्रोशित ग्रामीण खैरा थाना के पास पूरा हंगामा किया.
ट्रक ड्राइवर को वाहन निकाले की मांग कर रहे थे. वहीं मृतक के परिजनों एवं स्कूल के छात्राओं ने जमुई-खैरा मुख्य मार्ग के हाई स्कूल के समीप रोड जाम कर मृतक के मुआवजे की मांग कर रहे थे. अधिकारियों के विरोध में नारे लगा रहे थे.
घटना की सूचना पाकर डीएसपी नेसार अहमद खां,जमुई थाना प्रभारी संजीव कुमार,खैरा थाना प्रभारी रामनाथ राय,प्रजेश दूबे घटना स्थल पर ग्रामीणों को समझाया, लेकिन ग्रामीण अपने मांग पर अड़े रहे. सड़क जाम से वाहनों की लंबी कतार लग गयी और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा. समाचार प्रेषण कर जाम नहीं हटाया जा सका था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










