मुख्य गेट पर वाहन लगाने से परेशानी

Published at :17 Jan 2016 6:48 PM (IST)
विज्ञापन
मुख्य गेट पर वाहन लगाने से परेशानी

मुख्य गेट पर वाहन लगाने से परेशानीफोटो संख्या 13चित्र परिचय: मुख्य गेट पर लगा वाहनलखीसराय. लखीसराय व किऊल स्टेशन के मुख्य गेट पर अवैध रूप से वाहन लगाने से टिकट कटाने व आने जाने वाले यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. ज्ञात हो कि मुख्य गेट पर अवैध रूप से हर दिन […]

विज्ञापन

मुख्य गेट पर वाहन लगाने से परेशानीफोटो संख्या 13चित्र परिचय: मुख्य गेट पर लगा वाहनलखीसराय. लखीसराय व किऊल स्टेशन के मुख्य गेट पर अवैध रूप से वाहन लगाने से टिकट कटाने व आने जाने वाले यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. ज्ञात हो कि मुख्य गेट पर अवैध रूप से हर दिन बाइक की लंबी कतार लगी रहती है. इससे ट्रेन पकड़नेवाले यात्रियों को काफी परेशानी होती है. लखीसराय स्टेशन के समीप पार्किंग की समुचित व्यवस्था है, बावजूद इसके वाहन चालकों के द्वारा मुख्य गेट को जाम कर दिया जाता है. इस पर रेल प्रशासन भी कोई ठोस कदम नहीं उठाती है. रेल प्रशासन के इस रवैये से रेल यात्री को हर रोज किसी न किसी बाइक सवार के साथ नोक-झोक होता है. कई यात्रियों ने मुख्य गेट से बाइक हटाने के अलावे अन्यत्र लगाने देने का निर्देश देने की मांग की. किऊल स्टेशन पर मुख्य गेट पर बाइक लगाने से परेशानी होती है जबकि उसके अलावे कई खुले जगह बाइक लगाने के लिए है. मुख्य गेट जाम रहने के कारण कई बार पूछताछ कार्यालय से माइकिंग कराकर बाइक हटाने की आवाज लगाई जाती है. बावजूद इसके रेल प्रशासन कोई ठोस कदम नही उठा पाती है. क्या कहते हैं स्टेशन प्रबंधकइस संबंध में किऊल स्टेशन प्रबंधक जेवियर एक्का ने कहा कि इस संबंध में मुख्य गेट पर बोर्ड लगा दिये गये है. अगर अब भी नहीं मानते तो वाहन जब्त करने की कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन