यादव महासभा के सदस्यों की बैठक

यादव महासभा के सदस्यों की बैठक जमुई . अखिल भारतीय यादव महासभा के सदस्यों की एक बैठक स्थानीय जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष डाॅ अर्जुन प्रसाद यादव की अध्यक्षता में हुई. बैठक में सर्वप्रथम स्व रामलखन सिंह यादव के चित्र पर माल्यार्पण कर उनकी पुण्यतिथि मनायी और उनके पद चिंहों पर चलने का संकल्प लिया गया. […]
यादव महासभा के सदस्यों की बैठक जमुई . अखिल भारतीय यादव महासभा के सदस्यों की एक बैठक स्थानीय जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष डाॅ अर्जुन प्रसाद यादव की अध्यक्षता में हुई. बैठक में सर्वप्रथम स्व रामलखन सिंह यादव के चित्र पर माल्यार्पण कर उनकी पुण्यतिथि मनायी और उनके पद चिंहों पर चलने का संकल्प लिया गया. इस दौरान महासभा के सदस्यों द्वारा उनकी राजनीतिक,सामाजिक और शैक्षणिक उपलब्धियों पर भी चर्चा की गयी. इस अवसर पर डाॅ सोफेंद्र यादव, योगेंद्र यादव उर्फ जोगन जी, रविंद्र यादव, दिनेश यादव, राजेंद्र यादव,अभिषेक यादव, प्रमोद यादव, मकेश्वर यादव, प्रो रामलखन यादव आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










