राजीव गांधी खेल अभियान में राजवीर को मिला ब्रांज मेडल

Published at :16 Jan 2016 8:35 PM (IST)
विज्ञापन
राजीव गांधी खेल अभियान में राजवीर को मिला ब्रांज मेडल

राजीव गांधी खेल अभियान में राजवीर को मिला ब्रांज मेडल फोटो संख्या : 1फोटो कैप्सन : सम्मानित बच्चे प्रतिनिधि, मुंगेर आंध्रप्रदेश के गुड्डीबारा स्थित एनटीआर स्टेडियम में खेले गये तीन दिवसीय राजीव गांधी खेल अभियान में मुंगेर जिले के खिलाड़ी ब्रांज मेडल प्राप्त किया. राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित ताइक्वांडो प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों […]

विज्ञापन

राजीव गांधी खेल अभियान में राजवीर को मिला ब्रांज मेडल फोटो संख्या : 1फोटो कैप्सन : सम्मानित बच्चे प्रतिनिधि, मुंगेर आंध्रप्रदेश के गुड्डीबारा स्थित एनटीआर स्टेडियम में खेले गये तीन दिवसीय राजीव गांधी खेल अभियान में मुंगेर जिले के खिलाड़ी ब्रांज मेडल प्राप्त किया. राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित ताइक्वांडो प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों के खिलाडि़यों ने अपना परचम लहराया. जिसमें बिहार के मुंगेर जिले के खिलाड़ी राजवीर आनंद भी शामिल हैं. जिला खेल पदाधिकारी परिमल ने बताया कि 10 से 12 जनवरी तक आंध्रप्रदेश में तीन दिवसीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था. जिसमें मुंगेर जिले के खिलाड़ी राजवीर आनंद ने अंडर 16 वजन 73 किलो में अपना परचम लहराया. उसे ब्रांज मेडल व प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया. इसके साथ ही दीप आनंद ने भी अंडर 16 वजन 48 किलो में भाग लिया. उन्होंने कहा कि ब्रांज मेडल प्राप्त करने से मुंगेर जिले ही नहीं बल्कि बिहार का नाम भी रोशन किया है. दोनों खिलाडि़यों के वापस लौटने पर प्रशिक्षक निखिल कुमार एवं अरविंद कुमार ने सम्मानित किया और बधाई दी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन