वद्यिालय समय में नहीं चलेगी कोचिंग

विद्यालय समय में नहीं चलेगी कोचिंग वर्ग दशम तक के कोचिंग पर गिरेगी गाजझाझा . विद्यालयों में समुचित वर्ग संचालन के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस लिया है. यदि कक्षा में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति कम रही तो इसके लिए उस विद्यालय के प्रधानाध्यापक सीधे तौर पर जिम्मेदार होंगे. उक्त बातें जिला शिक्षा पदाधिकारी बी […]
विद्यालय समय में नहीं चलेगी कोचिंग वर्ग दशम तक के कोचिंग पर गिरेगी गाजझाझा . विद्यालयों में समुचित वर्ग संचालन के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस लिया है. यदि कक्षा में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति कम रही तो इसके लिए उस विद्यालय के प्रधानाध्यापक सीधे तौर पर जिम्मेदार होंगे. उक्त बातें जिला शिक्षा पदाधिकारी बी एन झा ने झाझा स्थित कई विद्यालयों के निरीक्षण के दौरान कही़ उन्होंने कहा कि विद्यार्थी कक्षा में आये. इसके लिए विद्यालय के समय में चलने वाले कोचिंग संस्थानों पर कड़ी नजर रखी जाएगी, तथा जिलास्तर पर एक बैठक कर ठोस निर्णय लिया जाएगा़ जिले भर की कोचिंग संस्थानों का ब्यौरा मंगाया जा रहा है. डीइओ ने बताया कि फिलहाल ये व्यवस्था दशम वर्ग तक के कोचिंग संस्थानों में किया जा रहा है़ जिला प्रशासन ने ये कदम उच्च विद्यालयों में छात्र-छात्रा की घटती उपस्थिति के लिए ऐसा कदम उठाया जा रहा है. विद्यालयों में नामांकन के समय काफी भीड़ बढ़ जाती है. जबकि विद्यार्थी विद्यालय आते ही नहीं है. जिसके चलते गुणवत्तापूर्ण शिक्षा में काफी ह्रास हुआ है़ छात्र सैद्घान्तिक विषयों की कोचिंग तो कर लेते है लेकिन प्रायोगिक कक्षाओं का ज्ञान नहीं हो पाता है. डीइओ श्री झा ने बताया कि यदि यह प्रगोग सफल हो गया तो प्लस टू स्तर के कोचिंग संस्थानों के बारे में भी सोचा जाएगा. इससे छात्रों को पढाई में काफी सहयोग मिलेगा तथा इसका दूरगामी परिणाम बहुत अच्छा होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










